फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   31684 people got vaccinated on the third day of the campaign

अभियान के तीसरे दिन 31684 लोगों को लगा टीका

Fri, 01 Oct 2021 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
31684 people got vaccinated on the third day of the campaign
गुरुग्राम। संक्रमणरोधी टीकाकरण अभियान के तीसरे दिन शुक्रवार को जिले में 31684 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें से शासकीय केंद्रों पर 24771 लोगों को टीका लगा। वहीं, निजी केंद्रों पर 6913 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें से 6178 लोगों को पहली व 25506 लोगों को दूसरी टीके की दूसरी डोज दी गई। इसी के साथ जिले में अब लाभार्थियों की कुल संख्या बढ़कर 31 लाख 39 हजार 799 पर पहुंच गई है। कोरोनारोधी टीकाकरण के क्रम में शनिवार को जिले में 105 शासकीय केंद्रों पर संक्रमणरोधी टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके तहत 21950 लोगों में टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से सिर्फ 200 लोगों को टीके की पहली व 21750 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी जाएगी। वहीं, ऑनलाइन पंजीकरण के तहत पहली डोज के लिए कोई आरक्षण नहीं किया जाएगा जबकि ऑनलाइन पंजीकरण के तहत 1200 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी जाएगी।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए निशुल्क शिविर
संकट मोचन धाम, रामलीला ग्राउंड, सदर बाजार में श्री श्याम परिवार फाउंडेशन द्वारा गरीब लोगों के लिए टीकाकरण शिविर का आयोजन किया। संस्था के उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल व संरक्षक रोशन लाल मंगला ने बताया कि श्री श्याम परिवार फाउंडेशन द्वारा यह 9वां निशुल्क टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 150 लोगों को वैक्सीन लगवाई गई। इस अवसर पर पुनीत अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, नितिन गर्ग, सर्वेश वशिष्ठ, दिनेश कुमार, हिमांशु शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed