फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   30984 got anti-infectious vaccine on the first day of the campaign

महाअभियान के पहले दिन 30984 को लगा संक्रमणरोधी टीका

Thu, 30 Sep 2021 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
30984 got anti-infectious vaccine on the first day of the campaign
गुरुग्राम। कोरोनारोधी टीकाकरण के क्रम में जिला स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय महाअभियान शुरू किया, जिसके तहत पहले दिन कुल 30984 लोगों को संक्रमणरोधी टीका लगाया गया। इसमें से शासकीय केंद्रों पर 26942 व निजी केंद्रों पर 4042 लोगों को वैक्सीन लगी। बृहस्पतिवार को जिले में 160 केंद्रों पर 200 सत्रों में टीकाकरण किया गया, जहां सुबह के समय लाभार्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

हालांकि, दोपहर बाद धीरे-धीरे शासकीय केंद्रों से लोगों की संख्या कम होने लगी। स्वास्थ्य विभाग ने सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक टीकाकरण का लक्ष्य रखा था जबकि अधिकांश केंद्रों पर पहले ही टीकाकरण की प्रक्रिया थम गई थी। जिले में बृहस्पतिवार को 5805 लोगों को टीके की पहली व 25179 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। वहीं, महाअभियान के बावजूद सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक में सिर्फ 60 लोगों को स्पूतनिक वी वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई जब कि विदेश जाने वाले 8 लाभार्थियों ने भी सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र में टीका लगवाया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को जिले के सभी प्राथमिक व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अंतर्गत 200 केंद्रों पर टीकाकरण शिविर आयोजित किया था। इसमें से सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र व सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में सबसे ज्यादा भीड़ रही। दोपहर 12 बजे के बाद भी लोग कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। इसी के साथ जिले में अब लाभार्थियों की कुल संख्या बढ़कर 31 लाख 8115 हो गई है। बृहस्पतिवार को जिले में 18 साल से ऊपर आयु वर्ग में 26406 लोगों को टीका लगाया गया, जिसमें से 21 हजार से ज्यादा लोगों ने शासकीय केंद्रों पर टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज 121 केंद्रों पर टीकाकरण
महाअभियान के दूसरे दिन शुक्रवार को जिले में 121 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा, जहां 24890 लोगों में टीकाकरण का लक्ष्य है। इसमें से 3550 लोगों को ऑनलाइन पंजीकरण के तहत पहली डोज व 4950 को पंजीकरण के तहत दूसरी डोज लगाई जाएगी। पहली डोज का टीकाकरण नहीं किया जाएगा जबकि वॉक इन के तहत 16930 लोगों को दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed