फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   30 footage, 10 people questioned, still no clue

30 फुटेज, 10 लोगों से पूछताछ के बाद भी नहीं लगा आरोपियों का सुराग

Tue, 12 Jan 2021 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
30 footage, 10 people questioned, still no clue
गुरुग्राम। अतुल कटारिया चौक के पास सोमवार को दिनदहाड़े कंपनी कर्मी से हथियार के बल पर हुई लूट मामले की जांच के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की, इसमें दो टीम अपराध शाखा की हैं, जबकि एक टीम पालम विहार थाना पुलिस की है। घटना के आसपास लगे तीस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और दस लोगों से पूछताछ की गई है फिर भी सुराग नहीं लग पाया गया।
विज्ञापन

सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध-1) प्रीतपाल ने बताया कि मामले में आसपास लगे करीब 30 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई है, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। इसके अलावा नर्सरी में मौजूद व आसपास के 10 लोगों से भी पूछताछ की गई है, लेकिन कुछ ऐसा सुराग हाथ नहीं लगा है जिससे आरोपियों की पहचान हो सके। वारदात से स्पष्ट हो रहा है कि आरोपी कई दिन से कंपनी कर्मी की रेकी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सोमवार को सेक्टर-14 स्थित आईसीआईसीआई बैंक से कंपनी के 10 लाख रुपये निकालकर उद्योग विहार फेज-4 स्कूटी से जा रहे कंपनी कर्मी दीपक पांडे से तीन हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। कंपनीकर्मी फोन पर बात करने के लिए अतुल कटारिया चौक के पास रुका था। जिस स्थान पर वारदात हुई उससे कुछ ही दूरी पर ट्रैफिक पुलिस का बूथ भी है। वारदात को 24 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस यह तक पता नहीं लगा पाई है कि जिस बाइक से वारदात को अंजाम दिया, उस पर नंबर प्लेट भी लगी थी अथवा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed