{"_id":"65d8f39d9576c013210e49a7","slug":"30-bed-hospital-will-open-in-pataudi-workers-will-get-relief-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-26023-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पटौदी में खुलेगा 30 बेड का अस्पताल, श्रमिकों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पटौदी में खुलेगा 30 बेड का अस्पताल, श्रमिकों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। मुख्यमंत्री ने बजट में पटौदी में कर्मचारी राज्य बीमा निगम की 30 बिस्तर वाले नए अस्पताल खोले जाने की घोषणा की है। इससे क्षेत्र की कंपनियों में काम करने वाले श्रमिकों को फायदा मिलेगा।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल बजट सत्र के दौरान श्रमिकों के लिए पटौदी में अस्पताल खोले जाने की घोषणा की है। इससे कार्ड होल्डर श्रमिकों को अपने इलाज के लिए गुरुग्राम नहीं जाना पडेगा। ऐसे में श्रमिक पटौदी में ही अपना इलाज करा सकेंगे। पटौदी और फर्रुखनगर सहित इस क्षेत्र में श्रमिकों को भटकना नहीं पड़ेगा। सरकार की इस घोषणा से श्रमिकों में खुशी का माहौल है। बता दें कि अभी गुरुग्राम और मानेसर में कर्मचारी राज्य बीमा निगम की डिस्पेंसरियां हैं। जहां पर श्रमिकों के लिए उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। पटौदी में सरकार नए सेक्टर विकसित कर रही है। ऐसे इस क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत महसूस की जा रही है।
-- -
लोगों से बातचीत
पटौदी में तीस बेड का अस्पताल खोले जाने से श्रमिकों में खुशी की लहर है। पटौदी में खुलने से इस क्षेत्र के श्रमिकों को दूर-दराज अन्य जिलों में इलाज के लिए नहीं जाना पडेगा। - राहुल, निजी कंपनी कर्मचारी
विज्ञापन
-- --
पटौदी में डिस्पेंसरी नहीं होने से श्रमिकों को परेशानी हो रही है। तीस बेड का अस्पताल खुल जाने से श्रमिकों को काफी राहत मिलेगी।- मनोज कुमार, निजी कंपनी का कर्मचारी