फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   3 posts of junior engineer vacant in Sohna Municipal Council

Gurugram News: सोहना नगरपरिषद में कनिष्ठ अभियंता के 3 पद खाली

Mon, 02 Feb 2026 07:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
3 posts of junior engineer vacant in Sohna Municipal Council
सोहना। नगरपरिषद में कनिष्ठ अभियंता के 3 पद काफी समय से खाली है। इस कारण परिषद में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। परिषद के अंतर्गत कुल 21 वार्ड हैं। सरकार ने परिषद कार्यालय में जेई के 4 पद सृजित किये हुए हैं, लेकिन कनिष्ठ अभियंता के 3 पद काफी समय से रिक्त हैं। इस कार्यालय में मात्र एक ही जेई कार्यरत हैं। जो परिषद के सभी प्रकार के कार्यों को देख रहा है। परिषद क्षेत्र में अतिक्रमण रोकना, निर्माण कराना, नई योजनाएं तैयार करना, नालों की सफाई कराना, प्रॉपर्टी टैक्स पोर्टल निगरानी आदि कार्य करना जेई की ही जिम्मेवारी होती है। नागरिक सुनील, अनुज, राजू आदि कहते हैं कि परिषद कार्यालय में पर्याप्त जेई का होना अनिवार्य है। नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी सुनील रंगा कहते हैं कि जेई के रिक्त पदों को भरने के लिए सोहना विधायक तेजपाल तंवर के संज्ञान में लाया जा चुका है। जिनको भरने के लिए प्रयास जारी हैं। उम्मीद है कि जल्द ही कार्यालय में जेई की तैनाती हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed