{"_id":"5d7a7df48ebc3e013c6cad91","slug":"3-5-cr-looted-through-exchange-of-email-gurgaon-news-noi4609142187","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी ईमेल से बैंक खाता बदलकर कंपनी को लगाया 35 हजार का चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी ईमेल से बैंक खाता बदलकर कंपनी को लगाया 35 हजार का चूना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। सेक्टर-49 स्थित इलेक्ट्रिक उत्पाद आयात-निर्यात करने वाली कंपनी के साथ युवक ने फर्जी ईमेल से बैंक खाता बदलकर 3.5 करोड़ ठग लिए। कंपनी अधिकारियों को फर्जीवाड़े का अंदेशा होने पर उनकी तकनीकी टीम ने ईमेल और बैंक खाते की जांच की तो वे फर्जी पाए गए। कंपनी अधिकारी की ओर से साइबर थाना पुलिस में अज्ञात के खिलाफ शिकायत के बाद धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-49 स्थित विभोर श्रीवास्तव ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी इलेक्ट्रिक उत्पाद आयात और निर्यात का काम करती है। वह चीन से इलेक्ट्रिक सामान मंगवाकर उन्हें दूसरे देशों में आपूर्ति करते हैं। कंपनी अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले कंपनी के आधिकारिक ईमेल पर मेल आया । इसमें उसने बताया कि वह चीन से सप्लायर है उनके साथ काम करता है। मेल में आगे लिखा गया कि उनकी कंपनी का बैंक खाता बदल गया है जिसे अपडेट कर नए बैंक खाते में भुगतान किया जाए। कंपनी अधिकारियों ने बताया कि जिस ईमेल पते से मेल आया उसमें और चीनी कंपनी के आधिकारिक ईमेल में मामूली सा अंतर था। इस वजह से वो इस फर्जीवाड़े को शुरुआत में आंक नहीं पाए। उन्होंने उस बैंक अकाउंट को कंपनी के ब्यौरे में अपडेट कर उसमें करीब 3.5 करोड़ रुपये का भुगतान भी कर दिया। कंपनी अधिकारियों को जब अंदेशा हुआ तो उन्होंने चीनी कंपनी से संपर्क किया और पता लगाया। इसमें चीनी कंपनी ने कहा कि उनका बैंक खाता यथावत चल रहा है। जिसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके बाद कंपनी पदाधिकारियों ने आंतरिक जांच की जिसमें फर्जीवाड़ा सामने आ गया। कंपनी अधिकारियों ने साइबर थाना पुलिस में बुधवार को शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार के मुताबिक उक्त फर्जी ईमेल और अन्य चीजों की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है, इसमें कंपनी के किसी अंदर के व्यक्ति का काम भी होने की आशंका है, पुलिस जांच में जुटी हुई है।