फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   2704 positive, one death

कोरोना के रिकॉर्ड 2704 मरीज मिले, एक की मौत

Wed, 12 Jan 2022 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
2704 positive, one death
गुरुग्राम। दो दिन की राहत के बाद बुधवार को कोरोना की रफ्तार बढ़ गई। जून के बाद से अब रिकॉर्ड 2704 नए केस मिले हैं। इस बीच बुधवार को एक मौत भी हुई। इस साल कोरोना से यह दूसरी मौत है। कोरोना रिकवरी रेट में सुधार हुआ और एक दिन में सर्वाधिक 1405 लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ हुए। स्वास्थ्य विभाग कोरोना के बढ़ते प्रसार को देखते हुए लगातार जांच में तेजी ला रहा है। पिछले 24 घंटे में 12329 लोगों के नमूनों की जांच की गई।
विज्ञापन

इनमें 2064 की रैपिड एंटीजन और 10265 की आरटी-पीसीआर जांच की गई इनमें से 5243 नमूनों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। अब तक 24,13,857 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 22 लाख 814 निगेटिव आए हैं। अब जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 13253 हो गई है। इनमें से 101 अस्पताल में उपाचाराधीन है, जबकि 13152 घर पर ही रहकर उपाचार ले रहे हैं।
विज्ञापन

दोनों खुराक लगवा चुके ह्रदय रोगी 66 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
बुधवार को कोरोना से 66 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। इस साल कोरोना से यह दूसरी मौत है। इन्हें कोरोना की दोनों खुराक लगी थीं। सेक्टर चार के रहने वाले बुजुर्ग ह्रदय रोग से पीड़ित थे। बुजुर्ग को परिजनों ने ह्रदय रोग की परेशानी के चलते कई दिन पहले पारस अस्पताल में भर्ती कराया था। इसी बीच उनका कोरोना टेस्ट किया गया था। उसकी मौत के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिविल सर्जन डॉ. विरेंद्र यादव के मुताबिक मरने वाले बुजुर्ग ह्रदय रोग से पीड़ित थे। शहर के पारस अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। संदिग्ध मरीज मानकर उनका नमूना जांच के लिए गया था, जो कि पॉजिटिव आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed