{"_id":"61f925ae82494d78dc5e39b5","slug":"25-thousand-prize-shooter-arrested-in-police-encounter-with-partner-gurgaon-news-noi6298238124","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी शूटर अमित गांठ साथी संग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी शूटर अमित गांठ साथी संग गिरफ्तार
विज्ञापन
गुरुग्राम। कासन गांव में पूर्व सरपंच के गैंगस्टर बेटे समेत पांच लोगों की दिवाली की रात हत्या करने के 25-25 हजार रुपये के इनामी शूटरों को पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-31 की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस व बदमाशों के बीच मंगलवार की सुबह केएमपी पर मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। जिसका दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कट्टा, पिस्टल, सदर थाना क्षेत्र से चोरी हुई अपाचे बाइक और कारतूस के खोखे बरामद किए हैं। पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी रिंकू की तलाश कर रही है। अभी तक 12 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।
एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि मंगलवार सुबह पांच बजे आईएमटी मानेसर क्षेत्र में सीआईए सेक्टर-31 के प्रभारी आनंद कुुमार को सूचना मिली थी। उसी के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पकड़े गए आरोपी अमित उर्फ गांठ निवासी गांव वाजिदपुर थाना बवाना, दिल्ली और उसका साथी दीपक उर्फ भोलू निवासी परौरी जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश का निवासी है। अमित के पैर में गोली लगी है। उसका दिल्ली के सफरदरजंग में इलाज चल रहा है, जबकि दीपक को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया था। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी सोनीपत, गुरुग्राम, दिल्ली में चोरी, लूट, हत्या और हत्या के प्रयास की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। दोनों पर 21 मुकदमे दर्ज हैं। बीते 4 नवंबर 2021 को दिवाली की रात गांव कासन में पूर्व सरपंच गोपाल के घर हुए हत्याकांड को शूटर अमित उर्फ गांठ ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। रिंकू से दोस्ती में उसने इस पूरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। अमित ने दोनों हाथ में पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं थीं। इसके बाद से वह साथियों के साथ फरार था। पुलिस ने उन पर 25-25 हजार रुपयों का इनाम भी घोषित किया था। हत्याकांड का मुख्य आरोपी रिंकू अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ करेगी।