Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   23 locations designated for the sale of green firecrackers

Gurugram News: ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए 23 स्थान निर्धारित

Thu, 05 Nov 2026 07:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
23 locations designated for the sale of green firecrackers
6 नवंबर तक लाइसेंसधारी दुकानदारों को बिक्री की अनुमति
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर सिटी में रहने वालों के लिए अच्छी खबर है। जिला प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध में अस्थायी छूट देते हुए सीएसआईआर-नीरी की वेबसाइट से प्रमाणित ग्रीन पटाखों की बिक्री की अनुमति दी है। इसके तहत गुरुग्राम जिले में 6 नवंबर 2026 तक ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए व्यापारियों के लाइसेंस अस्थायी रूप से दिए गए हैं।
शहर में रहने वाले लोग 7 और 8 नवंबर को सुबह 6 से 7 बजे तथा रात 8 से 10 बजे तक ही ग्रीन पटाखे जला सकेंगे। जिले में ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए प्रशासन द्वारा कुल 23 स्थान निर्धारित किए गए हैं। इन स्थानों पर केवल लाइसेंस प्राप्त दुकानदारों को ही 6 नवंबर तक ग्रीन पटाखे बेचने की अनुमति होगी।
विज्ञापन

यहां रहेगा प्रतिबंध
उन्होंने बताया कि अस्पतालों, नर्सिंग होम, प्राथमिक एवं जिला स्वास्थ्य केंद्रों, वृद्धाश्रमों तथा अधिसूचित साइलेंस जोन के 300 मीटर के दायरे में पटाखे चलाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यही प्रतिबंध शिक्षण संस्थानों पर भी लागू होगा। उन्होंने कहा कि इन निर्देशों का उद्देश्य बीमारियों से पीड़ित लोगों, बुजुर्गों, बच्चों और अन्य संवेदनशील नागरिकों को ध्वनि एवं वायु प्रदूषण से होने वाली परेशानी से बचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम गुरुग्राम क्षेत्र में बिक्री के लिए निर्धारित स्थान
बादशाहपुर में वाटिका चौक के पास मैदान, सेक्टर-9 का ओपन ग्राउंड, बाबूपुर गांव का स्टेडियम, सेक्टर-5 का एचएसवीपी ग्राउंड, महावीर चौक के पास गोशाला ग्राउंड, सेक्टर-29 का लेजरवैली ग्राउंड, नगर निगम मानेसर क्षेत्र में निर्धारित स्थान, आईएमटी मानेसर के सेक्टर-2 में तहसील के सामने, गढ़ी हरसरू में पावर हाउस के पास

ब्लॉक गुरुग्राम (ग्रामीण) में निर्धारित स्थान
गांव चंदू का कम्युनिटी सेंटर, गांव बाघनकी का कम्युनिटी सेंटर

ब्लॉक सोहना (ग्रामीण) में निर्धारित स्थान
गांव संचौली में टोल टैक्स के पास ग्राम पंचायत की जमीन, निमोठ रोड के पास ग्राम पंचायत की जमीन, गांव घामड़ोज में अंडरपास के सामने सड़क पर ग्राम पंचायत की जमीन

ब्लॉक पटौदी (ग्रामीण) में निर्धारित स्थान
भोडाकलां स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का खेल मैदान, ब्लॉक फर्रुखनगर (ग्रामीण) में निर्धारित स्थान, गांव हाजीपुर का खेल मैदान, गांव ताजनगर की मंसाराम वाटिका, गांव कालियावास में सुल्तानपुर रोड स्थित व्यायामशाला, नगर परिषद सोहना क्षेत्र में निर्धारित स्थान, सोहना स्थित देवी लाल स्टेडियम


नगर परिषद पटौदी-मंडी क्षेत्र में निर्धारित स्थान
पटौदी का रामलीला मैदान, हेली मंडी में पीली धर्मशाला के सामने एमएलए स्कूल का मैदान, पटौदी की नई अनाज मंडी (मार्केट कमेटी की अनुमति के अधीन)

नगर पालिका फर्रुखनगर क्षेत्र में निर्धारित स्थान
फर्रुखनगर में झज्जर रोड स्थित कम्युनिटी सेंटर के पास, फर्रुखनगर में फाजिलपुर मोड़

-----------------
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ग्रीन पटाखों को 23 स्थानों पर बेचने के लाइसेंस दिए गए हैं। अदालत की ओर से तय मानक पूरा हो इसके लिए अलग-अलग निगरानी कमेटी भी बनाई गई हैं। - उत्तम सिंह, उपायुक्त गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed