{"_id":"5b79c09842c792463c04fa30","slug":"21534705816-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल के प्रधानमंत्री काल में गुरुग्राम ने विकास की बुलंदी छूनी आरंभ की थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल के प्रधानमंत्री काल में गुरुग्राम ने विकास की बुलंदी छूनी आरंभ की थी
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटल जी-1
अटल के प्रधानमंत्री काल में गुरुग्राम ने विकास की बुलंदी छूनी आरंभ की थी
जयपुर हाईवे को विदेशों जैसा बनाए जाने से गुरुग्राम से दिल्ली आवागमन हुआ सुगम
गुरुग्राम। अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री काल में गुरुग्राम ने विकास की बुलंदी छूनी आरंभ की थी। इस दौरान ही इलाके के लोगों तक केंद्र सरकार से जुड़ी योजनाएं पहुंचने की शुरुआत हुई थी। खास तौर पर गुरुग्राम में केंद्र सरकार की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के विस्तार की योजना पहुंची थी। इसके चलते आज दिल्ली से गुरुग्राम आवागमन काफी सुगम हो गया है।
वाजपेयी के प्रधानमंत्री काल में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के विस्तार करने की योजना के तहत जयपुर हाईवे को दिल्ली के साथ-साथ गुरुग्राम में भी चौड़ा करने की शुरूआत ही नहीं हुई, बल्कि इस हाईवे पर कई जगह फ्लाई ओवर भी बनाने की बुनियाद रखी गई थी। वर्ष 2003 में शुरू हुई इस परियोजना के तहत जयपुर हाईवे को चार लेन से छह लेन का बनाया गया। इसके अलावा हाईवे के साथ सर्विस रोड भी बनाए गए। इतना ही नहीं, गुरुग्राम में शंकर चौक, इफ्को चौक, सिग्रेचर टावर चौक, राजीव चौक, झाड़सा चौक और हीरो होंडा चौक पर फ्लाईओवर बनाए गए।
जयपुर हाईवे के चौड़ा होने और उस पर फ्लाई ओवर बनने से अब लोग मिनटों में ही गुरुग्राम से दिल्ली आना-जाना कर लेते हैं, जबकि पहले गुरुग्राम से दिल्ली आवागमन में घंटों लग जाते थे। इसके अलावा दिल्ली की ओर से जयपुर जाने में भी लोगों को गुरुग्राम में जाम का सामना नहीं करना पड़ता।
विज्ञापन
ईएसआई अस्पताल वाजपेयी की देन
दूसरी ओर अटल बिहरी वाजपेयी के प्रधानमंत्री काल में गुरुग्राम को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया हुई। विशेषकर यहां बड़ी संख्या में नौकरी करने वाले कर्मचारियों और मजदूरों की चिकित्सा संबंधी दिक्कत दूर हुई। उन्होंने गुरुग्राम में ईएसआई अस्पताल शुरू करवाया, जिनमें 200 मरीज भर्ती हो सकते है। इसके अलावा अस्पताल में सभी सुविधाएं उपलब्ध है। यहां आने वाले मरीजों को दूसरी जगह जाने की जरूरत नहीं होती है। उनके प्रधानमंत्री काल में गुरुग्राम रेलवे स्टेशन का कायाकल्प हुआ और यहां रेल यात्रियों की सुविधा के लिए पूजा एक्सप्रेस रुकने की शुरूआत हुई। इसी तरह उनके कार्यकाल में मेट्रो की परिकल्पना भी हुई। ।