{"_id":"5aef422b4f1c1b3b0a8b89d3","slug":"21525629483-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 किलोमीटर दूर शिफ्ट किया जाएगा बंधवाडी स्थित कचरा निस्तारण प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 किलोमीटर दूर शिफ्ट किया जाएगा बंधवाडी स्थित कचरा निस्तारण प्लांट
Updated Sun, 06 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच किमी दूर शिफ्ट किया जाएगा बंधवाड़ी कचरा निस्तारण प्लांट
गुरुग्राम। बंधवाड़ी स्थित कचरा निस्तारण प्लांट को हटाने के लिए पिछले कई वर्षों से संघर्ष कर रहे स्थानीय ग्रामीणों की मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। रविवार को बंधवाड़ी व आसपास के लोगों, निगम अधिकारियों की बैठक कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के नेतृत्व में हुई। बैठक में कैबिनेट मंत्री ने प्लांट को 5 किलोमीटर दूर स्थानांतरित करने के आदेश दिए हैं। बैठक में गांव के लोगों ने प्लांट को पांच किलोमीटर अंदर की तरफ स्थानांतरित करने की मांग उठाई। इस पर कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को लोगों द्वारा दूसरी जगह प्लांट लगाने की जमीन का मुआयना करने का आदेश दिया। ग्रामीणों ने कहा कि अगर सरकार प्लांट को आगे स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू करती है, तो वह हाईकोर्ट में याचिका दायर नहीं करेंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि कचरा निस्तारण प्लांट में पड़े लाखों टन कचरे के कारण प्लांट के आसपास गांव ग्वाल पहाड़ी, बंधवाड़ी और फरीदाबाद का गांव मांगर में भूजल खराब हो रहा है। इसके कारण गांव की हवा भी प्रदूषित हो रही है। लोगों का खुले में सांस लेना दूभर हो गया है। प्लांट के कारण गांव में कैंसर जैसी घातक बीमारी फैल रही है। प्लांट को यहां से हटाने के लिए स्थानीय लोग मुख्यमंत्री से मनोहर लाल से भी गुहार लगा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने भी इसे पांच किलोमीटर अंदर शिफ्ट करने के आदेश दिए थे, लेकिन सरकार की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण लोगों ने प्लांट को हटाने के लिए हाई कोर्ट में जाने का मन बनाया था। जिसके चलते ही कैबिनेट मंत्री ने निगम अधिकारियों व ग्रामीणों के बीच बैठक कर इसका समस्या का हल निकालने का फैसला लिया था। इस मौके पर मांगर गांव के सरपंच चंदन, बंधवाड़ी गांव के सरंपच राजाराम, मनोज, गांव ग्वाल पहाड़ी से धीरज तंवर व वैशाली राणा, नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त वाईएस गुप्ता बैठक में शामिल थे।
--------