{"_id":"5bead295bdec225e69658ce0","slug":"201542115989-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन कर 14 वर्षीय इराकी लड़की की रीढ़ की हड्डी की सीधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन कर 14 वर्षीय इराकी लड़की की रीढ़ की हड्डी की सीधी
Updated Tue, 13 Nov 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑपरेशन कर इराकी किशोरी की रीढ़ की हड्डी सीधी की
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आर्टिमिस अस्पताल में 14 वर्षीय इराकी किशोरी की मुड़ी हुई रीढ़ की हड्डी को ऑपरेशन कर सीधा किया गया है। किशोरी बीते 10 वर्षों से टेढ़ी रीढ़ की हड्डी के कारण परेशानियों का सामना कर रही थी, जो उसके विकास में भी अड़चन बनी हुई थी।
अस्पताल के मुख्य स्पाइन सर्जन डॉ. हितेश गर्ग का कहना है कि किशोरी स्कोलिसिस बीमारी से पीड़ित थी। इससे उसकी रीढ़ की हड्डी एक ओर मुड़ी हुई थी। इस कारण उसके अन्य अंगों पर भी दबाव पैदा हो रहा था जो उसके विकास को रोक रहा था। इससे फेफड़ों पर भी असर पड़ रहा था। जिससे उसे सांस लेने में दिक्कत होती थी।
अस्पताल में उसका दो चरणों में ऑपरेशन किया गया। इसमें करीब 16 घंटे लगे। उसकी हड्डी के आसपास दो रॉड फिट कर 23 पेंच लगाकर उसे सीधा किया गया। किशोरी फिलहाल स्वस्थ है।