फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   इस सप्ताह आसमान में छाए रहेंगे बादल, बारिश भी होगी

इस सप्ताह आसमान में छाए रहेंगे बादल, बारिश भी होगी

Mon, 20 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
इस सप्ताह आसमान में छाए रहेंगे बादल, बारिश भी होगी
बारिश से तापमान में आई 7 डिग्री की गिरावट
विज्ञापन

-शनिवार रात तेज आंधी के बाद मौसम ने करवट ली
-इस पूरे सप्ताह आसमान में बदली छाए रहने की संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर सिटी में रविवार को मौसम सुहावना रहा। सुबह जिले के कई इलाके में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद दोपहर तक सुहावनी हवा चलती रही, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। मौसम सुहावना होने की वजह से सुबह सैर करने और खेलने वालों के लिए मजा दोगुना हो गया। मौसम विभाग की मानें तो इस पूरे सप्ताह आसमान में बादल छाए रहेंगे। दो दिन बूंदाबांदी और बाकी दिनों रिमझिम फुहारें पड़ेंगी।
शनिवार रात तेज आंधी के बाद मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी। देर रात बादल छाने से आर्द्रता में कमी आई। सुबह होते-होते पहले बूंदाबांदी के बाद तेज बारिश हुई। जिससे जगह-जगह पानी जमा हो गया। रविवार को साइबर सिटी में तापमान में करीब 7 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह करीब 27 डिग्री तापमान था, लेकिन वायुमंडल की ऊपरी परत में भारी दबाव के बाद आसमान में बादल छा गए। जिससे बारिश की संभावना बढ़ गई। दोपहर बाद अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के प्रवक्ता का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की स्थिरता के कारण इस सप्ताह आसमान में बादल छाने की संभावना है। सोमवार से शुक्रवार तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की संभावना है। इस बीच तापमान 27-32 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed