{"_id":"68506d47a4266d80280a8907","slug":"20-thousand-students-applied-for-admission-in-colleges-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-60164-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कॉलेजों में दाखिले के लिए 20 हजार विद्यार्थियों ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कॉलेजों में दाखिले के लिए 20 हजार विद्यार्थियों ने किया आवेदन
विज्ञापन
फाॅर्म पूरा करने के लिए आज अंतिम दिन, इस बार एनईपी के तहत कई अहम बदलाव
बंद हुआ पंजीकरण पोर्टल
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के सभी कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया मई माह से आरंभ हो गई थी, जो अब समाप्त हो गई है। आज कॉलेजों में फाॅर्म पूरा करने के लिए अंतिम दिन है। इस बार दाखिला प्रक्रिया में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत कई अहम बदलाव किए गए हैं।
कॉलेजों में दाखिले के लिए नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन बीस हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन है, जिससे पारदर्शिता और प्रक्रिया में सरलता सुनिश्चित हो सके। ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से छात्र बिना किसी भौतिक दस्तावेज के आवेदन कर रहे हैं, जिससे समय और संसाधनों की बचत हो रही है। अब पहली मेरिट सूची 26 जून को जारी की जाएगी। वहीं, दूसरी मेरिट सूची दो जुलाई को प्रकाशित की जाएगी।
वेरिफिकेशन के साथ-साथ छात्रों को इन विसंगतियों को दूर करने के लिए 21 और 22 जून तक का समय दिया गया है। इसके लिए उन्हें अपने लॉगिन पोर्टल के माध्यम से सुधार करना होगा। इसके बाद 26 जून को पहली मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी, जिसके आधार पर दाखिले की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। कॉलेज प्रशासन ने सभी छात्रों से समय पर दस्तावेज़ सत्यापन और विसंगति में सुधार करने की अपील की है ताकि दाखिला प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।