{"_id":"685ee78bbf1db7fdfb00b294","slug":"20-more-henchmen-of-rogue-kaushal-joniyawas-are-on-police-radar-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-60999-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बदमाश कौशल जोनियावास के 20 और गुर्गे पुलिस के रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बदमाश कौशल जोनियावास के 20 और गुर्गे पुलिस के रडार पर
विज्ञापन
आरोपियों से रिमांड के दौरान तीन पिस्टल और कारतूस बरामद
पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ कौशल जोनियावास भी उपचाराधीन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सहरावन गांव के पास पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश कौशल जोनियावास के 20 और गुर्गे पुलिस के रडार पर है। पुलिस ने गुर्गों की सूची तैयार कर ली है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही गुर्गों को गिरफ्तार कर गैंग का नेटवर्क खत्म किया जाएगा।
पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ कौशल जोनियावास अभी जिला नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है। मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए अर्चित, रणजीत, ओमबीर, वरुण और अनिल की शुक्रवार को रिमांड पूरी हो गई। शुक्रवार को अदालत में पेश कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कौशल जोनियावास अपने साथियों के साथ लूट की वारदात की साजिश रच रहा था। उससे पहले ही पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया था।
अपराध शाखा मानेसर ने रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर तीन पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस कौशल जोनियावास की अस्पताल से छुट्टी का इंतजार कर रही है। छुट्टी मिलते ही उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर लेकर उसका पूरा नेटवर्क का पता करेगी। अपराध शाखा मानेसर इंचार्ज ललित ने बताया कि आरोपियों का नेटवर्क ध्वस्त किया जाएगा। जो गुर्गे फरार चल रहे हैं, उन्हें भी जल्द काबू करने की दिशा में काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
कौशल पहले भी मुठभेड़ में हो चुका है घायल
कौशल जोनियावास पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे चुका है। 2021 में कौशल ने एक ठेकेदार का अपहरण कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। 4 दिसंबर 2021 को रेवाड़ी के बुड़ाना गांव में अपराध शाखा फर्रुखनगर की पुलिस और कौशल जोनियावास के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में भी कौशल के पैर में गोली लगी थी।