फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   शौचालय में प्रसव मामले में स्वास्थ्य मंत्री ने जांच के दिए आदेश

शौचालय में प्रसव मामले में स्वास्थ्य मंत्री ने जांच के दिए आदेश

Wed, 02 May 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
शौचालय में प्रसव मामले में स्वास्थ्य मंत्री ने जांच के दिए आदेश
शौचालय में प्रसव मामले में स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश
विज्ञापन

- कई डॉक्टरों पर गिर सकती है गाज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सिविल लाइन स्थित नागरिक अस्पताल में लगातार प्रसव के मामले में लापरवाही पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज खफा हैं। मंगलवार को भी बाथरूम में महिला के प्रसव और दो बच्चों के मौत के मामले में स्वास्थ्य मंत्री ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। अस्पताल प्रबंधन को पत्र जारी कर विज ने दो दिन में रिपोर्ट तलब की है। माना जा रहा है कि सिविल सर्जन समेत कई डॉक्टरों पर कार्रवाई हो सकती है। बता दें एंबुलेंस में प्रसव और नवजात की मौत के मामले में पहले ही सिविल सर्जन के खिलाफ चार्जशीट की तैयारी की जा रही है।

गौरतलब है कि मंगलवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे प्रसव पीड़ा के साथ एक गर्भवती अस्पताल आई थी, लेकिन यहां टेबल न मिलने से उसने शौचालय में ही बच्चे को जन्म दे दिया था। हालांकि समय रहते डॉक्टरों ने महिला और बच्चे को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। जिससे दोनों की जान बच गई। इस मामले में अब प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने संज्ञान लिया है। अस्पताल प्रबंधन को स्वास्थ्य मंत्री की ओर से पत्र जारी कर जांच करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं मामले की रिपोर्ट दो दिन में सौंपने को कहा गया है। अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री के आदेशों का पालन करते हुए एक कमेटी गठित कर दी गई। जो पूरे मामले की जांच करेगी। दो दिन में रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed