{"_id":"59626d7f4f1c1b5d498b45f9","slug":"191499622783-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केयरटेकर और उसके साथी गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केयरटेकर और उसके साथी गए जेल
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केयरटेकर और उसके साथी गए जेल
पीजी हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। शनिवार को आरोपियों की रिमांड की अवधि खत्म हो रही थी। वारदात के चार दिन बाद भी हत्या के मुख्य आरोपी पीजी मालिक सतबीर और उसके दोनों बेटे पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
बता दें कि बुधवार रात गांव नाथुपुर में स्थित पीजी में रहने वाले नैनीताल निवासी होटल मैनेजमेंट के छात्र रमेश बिष्ट की पंाचवीं मंजिल से फेंक कर इसलिए हत्या कर दी गई कि वह बिजली, पानी और खाने की शिकायत करने पीजी संचालकों के पास पहुंच गया था।
विज्ञापन
पीजी मालिक और उसके साथियों ने रमेश और उसके साथियों की जमकर पिटाई की और अंत में उसे पंाचवीं मंजिल से फेंक दिया जिससे रमेश की मौत हो गई थी।
जांच में पुलिस को मिले हत्या के सबूत
जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की गई है। जिसमें उन्होंने कई खुलासे किए हैं। जांच में हत्या करने के सबूत मिले हैं। हालांकि अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन
आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित
जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन किया गया हे। जो आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।