फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   186 new infected with corona, one dead

कोरोना से 186 नए संक्रमित, एक की मौत

Wed, 24 Mar 2021 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
186 new infected with corona, one dead
गुरुग्राम। जिले में कोरोना संक्रमण अब बेकाबू हो चला है और जिस तेजी से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है उसी तेजी से सक्रिय मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। इसी क्रम में बुधवार को भी कोरोना के 186 नए मरीज मिले और 1 संक्रमित की मौत हो गई जबकि 94 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। इसी के साथ अब जिले में कोरोना के कुल सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1179 हो गई है। इसमें से 1091 संक्रमित होम आइसोलेट हैं जबकि 88 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। वहीं, एक और मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 362 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

कोरोना के आंकड़ों पर गौर करें तो महज दो सप्ताह में ही सक्रिय मरीजों की संख्या तीन गुना से ज्यादा बढ़ गई है। मार्च की शुरुआत में जिले में 338 सक्रिय मरीज थे जबकि इस समय यह आंकड़ा 1179 तक पहुंच गया है। इसी के साथ जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 61 हजार 202 पर पहुंच चुकी है, जिसमें से 59 हजार 661 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, अब जिले में सक्रिय 635 मरीजों में से 80 का जिला कोविड हेल्थ सेंटर में इलाज चल रहा है जबकि पांच मरीज कोविड अस्पताल व 3 मरीज कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं।
विज्ञापन

4203 लोगों की हुई जांच
कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच की संख्या और बढ़ा दी है। पहले जहां रोजाना करीब 2 हजार से 2500 लोगों की जांच की जा रही थी। वहीं अब रोजाना 4 हजार से ज्यादा लोगों की कोविड जांच की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को 4203 लोगों की कोविड जांच की गई, जिसमें से 3540 की आरटी-पीसीआर व 563 लोगों की रैपिड एंटीजन किट के जरिए जांच की गई। इसी के साथ जिले में कोरोना जांच की संख्या अब बढ़कर 905253 तक पहुंच चुकी है, जिसमें से 61202 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed