{"_id":"5c71ab1ebdec2273aa6bbf61","slug":"181550953246-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक राष्ट्र, एक नागरिकता, एक राष्ट्रध्वज, एक संविधान लागू हो-इंद्रेश कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक राष्ट्र, एक नागरिकता, एक राष्ट्रध्वज, एक संविधान लागू हो-इंद्रेश कुमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
एक राष्ट्र, एक नागरिकता, एक राष्ट्रध्वज, एक संविधान लागू हो : इंद्रेश कुमार
ज्वलंत मुद्दों पर खुलकर बोले आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर से धारा-370 व 35 हटाए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक ने खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि एक राष्ट्र्र, एक नागरिकता, एक राष्ट्रध्वज, एक संविधान लागू करने का समय आ गया है। इसके लिए विपक्ष इस मुद्दे पर एकजुटता दिखाता है तो बड़ा मसला हल हो जाएगा।
सेक्टर-14 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन से पहले मीडिया से मुखातिब होते हुए आरएसएस वरिष्ठ प्रचारक ने कहा कि भारत का संविधान कहता है कि हम एक राष्ट्र, एक नागरिकता, एक राष्ट्रध्वज, एक संविधान से जुड़े हुए हैं तो फिर यह धारणा जम्मू-कश्मीर को लेकर अलग क्यों। देश में जम्मू-कश्मीर एकमात्र राज्य है जिसको अलग नागरिकता, अलग संविधान और अलग झंडे की इजाजत मिली हुई है। अब मौका आ गया है कि अब एक राष्ट्र, एक नागरिकता, एक राष्ट्रध्वज, एक संविधान लागू किया जाना चाहिए। जब ये लागू हो जाएगा तो धारा 370 व 35 तो स्वत: ही समाप्त हो जाएगी। देश में कोई ऐसी पार्टी, धर्म, संगठन व नागरिक यह नहीं कह सकता कि उनकी आस्था संविधान में नहीं है।
उन्होंने कहा एशिया के विकास और विश्वशांति के लिए पाकिस्तान का ना होना जरूरी है। जब भारत का विभाजन हो सकता है तो पाकिस्तान का नहीं होना भी संभव हो सकता है। पाकिस्तान न तो पाकिस्तानियों का सगा न इस्लाम और न ही मुस्लिमों का हितैषी। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि पाकिस्तान रमजान के दौरान भी सीजफायर तोड़ता है और मोहब्बत व अमन के त्यौहार रमजान को पाकिस्तान आतंकी और अलगाववादियों लहूलुहान कर देते हैं। पुलवामा हमले में भी जुम्मे (शुक्रवार) के दिन उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि आतंकियों को पनाह देने वाला पाकिस्तान टूटने के कगार पर है। चीन निवेश के बहाने से पाकिस्तान में अपना विस्तार करता जा रहा है जो भविष्य के लिए पाकिस्तान के लिए ही खतरा साबित होगा। इसमें कोई दोराय नहीं कि पाकिस्तान को चीन या तो हड़प लेगा या फिर उसके टुकड़े कर देगा। जेएनयू में राहुल गांधी का देश के विश्वविद्यालयों में संघ की विचारधारा थोपे जाने के आरोप के जवाब में इंद्रेश कुमार ने कहा, यह तो उनकी स्वयं की स्वीकारोक्ति है कि कांग्रेस ने अबतक देश विरोध में अपने गलत विचारों को हर जगह लागू किया है। हमारी विचारधारा और नीति राष्ट्रीय है जो समग्र रूप से देश हित में है।