फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   तेज रफ्तार बाइक ने शिक्षक को मारी टक्कर, मौत

तेज रफ्तार बाइक ने शिक्षक को मारी टक्कर, मौत

Tue, 31 Jul 2018 09:01 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 09:01 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार बाइक ने शिक्षक को मारी टक्कर, मौत
तेज रफ्तार बाइक ने शिक्षक को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखनगर। फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक सवार ने शिक्षक और उसकी बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षक को काफी चोटें लगी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां मंगलवार को उसे दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान के आधार पर युवक को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक ताजनगर निवासी हंसराज बांसलांबी राजकीय मिडिल स्कूल में शिक्षक के पद तैनात था। 29 जुलाई को हंसराज अपनी 10 वर्षीय बेटी हर्षिता के साथ रात करीब आठ बजे खाना खाकर घर के बाहर टहल रहा था। इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास ताज नगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने हंसराज को पीछे से टक्कर मारी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में हंसराज की बेटी बाल बाल बच गई। हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल शिक्षक को अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां मंगलवार को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने उसके चचेरे भाई के बयान के आधार पर आरोपी फाजिलपुर निवासी सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मंगलवार को हादसे में हुई मौत के बाद शिक्षक के स्कूल में साथी शिक्षकों और छात्रों ने दो मिनट का मौनव्रत रखा।
विज्ञापन

--कुमार हरिओम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed