{"_id":"5b6080a14f1c1b8d3e8b4656","slug":"171533051041-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कंपनियां करेगी कमांड कंट्रोल सेंटर का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कंपनियां करेगी कमांड कंट्रोल सेंटर का निर्माण
Updated Tue, 31 Jul 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
दो कंपनियां करेंगी कमांड कंट्रोल सेंटर का निर्माण
-64 करोड़ का दिया गया टेंडर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ट्रैफिक, पर्यावरण और पेयजल आपूर्ति की ऑनलाइन निगरानी के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) कमांड कंट्रोल सेंटर के निर्माण का जिम्मा दो कंपनियों को सौंपा गया है। 64 करोड़ की लागत में तैयार होने वाले सेंटर का निर्माण अगस्त से शुरू होगा। जीएमडीए के इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए आईएल एंड एफएस टेक्नोलॉजी लिमिटेड और निवेशहन टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों ने टेंडर भरा था। इन कंपनियों को फाइनेंशियल और टेक्निकल बोली के आधार पर पांच सदस्यीय ने चयन किया। इसमें दोनों कंपनियों को 64 करोड़ का टेंडर देने की मंजूरी दे दी गई है। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से पूरे शहर में 800 किमी की केबल के माध्यम से शहर के विकास कार्यों की ऑनलाइन निगरानी रखी जा सकेगी। इसके लिए जीएमडीए दफ्तर में ही कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। जीएमडीए सीईओ वी उमाशंकर के मुताबिक इन्हें वर्क ऑर्डर जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि अगस्त से कमांड कंट्रोल सेंटर का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।