{"_id":"623df7ec53a9035c003f2c46","slug":"16-thousand-fine-on-illegal-hoarding-of-mustard-gurgaon-news-noi639261781","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसों की अवैध जमाखोरी पर 16 हजार का जुर्माना।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसों की अवैध जमाखोरी पर 16 हजार का जुर्माना।
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। अवैध रूप से सरसों की जमाखोरी करने वाली तीन एजेंसियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के दौरान 16 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। जिला विपणन एवं प्रवर्तन विभाग और मार्केट कमेटी की संयुक्त टीम ने तीन व्यापारियों से 485 सरसों के बैग बरामद किए।
शुक्रवार को भी विभागीय टीम ने शहर के गुप्त ठिकानों पर छापामारी कर दो वाहनों व एक गोदाम से 485 सरसों के बैग बरामद किए हैं। जमाखोरी कर गोदाम में अवैध रूप से छिपाई गई सरसों को लेकर विभागीय अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए मुनाफाखोरों से मार्केट फीस वसूल कर इनपर जुर्माना लगाया है। जबकि स्थानीय अनाज मंडी में किसान अपनी सरसों को लेकर नहीं आ रहे हैं जिससे सरकारी एजेंसियां खरीद करने में नाकामयाब साबित हो रही है जबकि प्राइवेट एजेंसी लगातार सरसों को खरीदने में कामयाब हो पा रही है।
मार्केटिंग बोर्ड के डीएमईओ राम मेहर सिंह जागलान ने बताया कि जिन लोगों ने अपने यहां गोदामों में सरसों की अवैध जमाखोरी की हुई थी दरअसल उन लोगों ने न केवल मार्केट फीस चोरी की हुई थी बल्कि बिना लाइसेंस के फसल की जमाखोरी भी की हुई थी। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उनसे मार्केट फीस वसूली गई और उन पर जुर्माना भी लगाया गया है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा वे मुनाफाखोरों के बहकावे में कतई नहीं आएं। वह लोग किसानों को तुलाई में और रेट में दोनों में मार रहे हैं मंडी में खुली बोली के तहत अपनी सरसों की फसल को बेच सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील है कि यदि कोई व्यक्ति सरसों की जमाखोरी का काम कर रहा है तो उसकी शिकायत दी जा सकती है।