{"_id":"5b79c09642c792466835ebe8","slug":"151534705814-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई की कलाई पर बधेंगी सोने-चांदी की राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई की कलाई पर बधेंगी सोने-चांदी की राखी
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगल कॉलम फोटो
-पैकेज-
----------------
सोहणे भाई की कलाई, राखी सोने-चांदी में ढलवाई
-ज्वेलर्स को ऑर्डर देकर बनवाई जा रही हैं राखियां
- चांदी की राखी (पांच ग्राम से 25 ग्राम) की कीमत 300 रुपये से 3000 रुपये तक
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर सिटी में इस बार बहनें भाई की कलाई पर सोने की दमकती राखी भी बांधेंगी। रेशमी धागे के साथ ही सोने और चांदी की भी राखी बाजार में उतारी गई हैं। कई परिवारों ने सोने-चांदी की राखियां बनवाने के ऑर्डर ज्वेलर्स को दिए हैं। इतना ही नहीं कुछ भाइयों ने भी बहनों के लिए रिटर्न-गिफ्ट के तौर पर सोने की रिंग और ब्रेसलेट की खरीदारी की है।
पिछले कुछ दिनों से शादियों का सीजन न होने से बाजार मंदा चल रहा था, लेकिन रक्षाबंधन नजदीक आते ही आभूषण की दुकानों पर ऑफ सीजन में भी ग्राहकों की कोई कमी नहीं है। इस साल दुकानदारों ने ज्वेलरी के साथ-साथ सोने और चांदी की राखी भी बाजार में उतारी है। ज्वेलरी की दुकानों में सोने की राखी 5 से 10 ग्राम तक वजन में उपलब्ध है। ब्रेसलेट वाली राखी 5 से 20 ग्राम तक के वजन में बाजार में मिल रही है। ज्वेलरी शॉप के प्रबंधकों का कहना है कि रक्षा बंधन पर बहनें सोने और चांदी की राखी खरीद रही हैं। भाई सोने की रिंग और ब्रेसलेट जैसे गिफ्ट की मांग कर रहे हैं।
चीनी राखियों का बहिष्कार
-चीन व भारत के बीच पिछले वर्ष से चल रहे सीमा विवाद के कारण इस बार चीन में बनी राखियों की बिक्री नहीं हो रही है। ऐसे में इस बार चीन की राखियों की जगह स्वदेशी व सोने चांदी की राखी ने ले ली है। सदर बाजार स्थित ज्वेलरी शॉप के प्रबंधक साहिल ने बताया कि इस बार सोने-चांदी की राखियों की मांग काफी ज्यादा है। ऑर्डर मिल चुके हैं। लोग अपनी पसंद की डिजाइनर राखी बनवा रहे हैं।
विज्ञापन
राखियों की कीमत : चांदी की राखी (पांच ग्राम से 25 ग्राम) की कीमत 300 रुपये से 3000 रुपये तक है। वहीं सोने की राखी (ढाई से पांच ग्राम ) सात से 15 हजार रुपये में उपलब्ध है। इस बार चांदी की पॉलिश वाली वॉच घड़ी भी लोगों को खूब भा रही है। इसकी कीमत तीन से चार हजार रुपये है।