{"_id":"5b63193f4f1c1bed5e8b6b67","slug":"151533221183-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत्योपरांत कर दिया पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज को दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृत्योपरांत कर दिया पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज को दान
Updated Thu, 02 Aug 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
आगरा के लिए............
पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज को दान
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अशोक विहार निवासी एक परिवार ने अपने परिजन की ब्रेन हेमरेज से मृत्यु के बाद उनके पार्थिव शरीर को मेडिकल कॉलेज को दान कर दिया। मृतक की इच्छा थी कि उनके शरीर को अग्नि देने की बजाय मेडिकल कॉलेज को सौंप दिया जाए। मूल रूप से राजस्थान निवसी ताराचंद अशोक विहार फेस-3 एक्सटेंशन में अपने परिवार सहित रहते थे। करीब 4 महीने पहले उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके चलते वह कोमा में चले गए थे। एक अगस्त को उनका निधन हो गया। इसके बाद परिजनों ने उनकी इच्छा अनुसार उनके पार्थिव शरीर को एतमादपुर आगरा (उत्तर प्रदेश) के एफएच मेडिकल कॉलेज को सौंप दिया। पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज को सौंपने के लिए उन्होंने पहले ही यहां आवेदन किया हुआ था। वे चाहते थे कि उनके शरीर को अग्नि को समर्पित करने की बजाय मेडिकल छात्रों के हित के लिए प्रयोग किया जाए।