{"_id":"5ecffba38ebc3e90233f14c3","slug":"15-new-hotspot-zones-increased-to-60-gurgaon-news-noi51382862","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 नए हॉटस्पॉट जोन, संख्या बढ़कर 60","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 नए हॉटस्पॉट जोन, संख्या बढ़कर 60
विज्ञापन
15 new hotspot zones, increased to 60
गुरुग्राम। गुरुग्राम जिले में कोरोना संक्रमण ने चारों ओर पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। जिले में निरंतर कोरोना के मामले प्रकाश में आने के कारण प्रशासन ने प्रभावित कॉलोनियों व गांवों में 63 हॉटस्पॉट जोन बनाए हैं। गुरुग्राम ब्लॉक में हॉटस्पॉट जोन की संख्या 45 से बढ़कर 60 कर दी गई, वहीं पटौदी में दो और सोहना ब्लॉक में एक हॉटस्पॉट जोन बनाया गया है। इन दोनों ब्लॉक में एक बार फिर हॉटस्पॉट जोन बनाए गए हैं। ये दोनों ब्लॉक गत सप्ताह हॉटस्पॉट जोन से मुक्त हो गए थे।
जिला प्रशासन ने लॉकडाउन-4 के अंत में बृहस्पतिवार को कोरोना के प्रभाव की समीक्षा की। इस दौरान प्रशासन ने गुरुग्राम ब्लॉक में हॉटस्पॉट जोन की संख्या में एक बार फिर भारी इजाफा किया है। प्रशासन ने गुरुग्राम ब्लॉक में 60 हॉटस्पॉट जोन बनाए हैं, जबकि अभी तक ब्लॉक में 45 हॉटस्पॉट जोन थे। इस तरह ब्लॉक में 15 नए हॉटस्पॉट जोन बनाए गए हैं।
दूसरी ओर प्रशासन ने पटौदी और सोहना ब्लॉक में एक बार फिर हॉटस्पॉट जोन बनाए हैं। पटौदी ब्लॉक में दो हॉटस्पॉट बनाए गए हैं, जबकि सोहना ब्लॉक में एक हॉटस्पॉट जोन बनाया गया है। खास बात यह है कि 15 दिन पहले पटौदी ब्लॉक और गत सप्ताह सोहना ब्लॉक हॉटस्पॉट जोन से मुक्त हो गए थे, लेकिन गुरुग्राम ब्लॉक की तरह इन दोनों ब्लॉक में कोरोना के मरीज सामने आए हैं। इस कारण गुरुग्राम ब्लॉक में हॉटस्पॉट जोन बढ़ाए गए है और पटौदी व सोहना ब्लॉक में भी हॉटस्पॉट जोन बनाने का निर्णय लिया गया हैं।
विज्ञापन
ये हैं हॉटस्पॉट जोन
गुरुग्राम ब्लॉक में झाड़सा गांव (सेक्टर-39), सरहौल, मेघदूत अपार्टमेंट, ओम नगर, प्रेम नगर, सेक्टर-12, आचार्यपुरी, राजीव नगर, डूंडाहेड़ा, आरडी सिटी सोसाइटी, सायब कुंज, टावर के, इस्लामपुर गांव, कादीपुर इंक्लेव, सूरत नगर, सब्जी मंडी एरिया-खांडसा रोड, शक्ति नगर, शिवाजी पार्क, आनंद गार्डन व अशोक गार्डन, आरके सर्जिकल रामलीला ग्राउंड, कृष्णा नगर, ज्योति पार्क व बलदेव पार्क, डीएलएफ फेज-दो, छोटी माता मंदिर, बसई गांव, संतरादेवी स्कूल वाली गली ब्लाक एफ, विकास नगर-बसई इंक्लेव, देवीलाल कालोनी, खांडसा, डीएलएफ फेस-तीन, नाथूपुर गांव, खेड़कीदौला की ढाणी, बजघेड़ा, बलियावास, जमालपुर, शीतला कालोनी, न्यू पालम विहार, हरमनी होम सोसाइटी, हरी नगर, राजीव नगर, विज्ञान विहार, अनूप सिंह मार्ग, सिकंदरपुर घोसी, सेक्टर-22 में सरकारी स्कूल के पीछे, हरिजन बस्ती, सेक्टर-नौ ए में तीन गली में पहले की तरह अब भी हॉटस्पॉट जोन बने रहेंगे, जबकि पालम विहार, पंचवाली कॉलोनी, डीएलएफ फेज-4, ओलाइव टावर सेक्टर-54, पालम विहार एक्स., राजेंद्र पार्क, चक्करपुर गांव, सेक्टर-53 की झुग्गी बस्ती, सदगुरु इंक्लेव, नई बस्ती, सरस्वती इंक्लेव, सेक्टर-22 ऑटो पार्किंग, प्रेमपुरी, सेक्टर-52, पीलू की ढाणी, राजीव कालोनी को नया हॉटस्पॉट बनाया गया है। वहीं पटौदी ब्लॉक में वार्ड नंबर-8 व डाडावास गांव और सोहना ब्लॉक में मोहन नगर-नया गांव को नया हॉट स्पॉट जोन बनाया है।