फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   स्केटिंग चैंपियनशिप में गुरुग्राम के खिलाड़ी रहे आगे

स्केटिंग चैंपियनशिप में गुरुग्राम के खिलाड़ी रहे आगे

Sat, 08 Dec 2018 09:59 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
स्केटिंग चैंपियनशिप में गुरुग्राम के खिलाड़ी रहे आगे
स्केटिंग चैंपियनशिप में गुरुग्राम के खिलाड़ी रहे आगे
विज्ञापन

-गुरुग्राम स्केट्स अकादमी में चल रही है प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम स्केट्स अकादमी में चल रहे 32वां हरियाणा स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में शनिवार को क्वाड श्रेणी में लड़कों में अंडर-8 से 12 आयु वर्ग की टीमों के बीच मुकाबला कराए गए हैं। जिसमें सोनीपत के रोहन प्रथम, हिसार के ध्रुव द्वितीय, करनाल की तन्मय गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। इसी आयु वर्ग में लड़कियों में करनाल की दिशा प्रथम, फरीदाबाद की सान्वी वाधवा द्वितीय, अंबाला की यशिका का तीसरा स्थान रहा।

12 से 16 आयु वर्ग में करनाल के दक्ष चौधरी प्रथम, अंबाला के मनन गर्ग दूसरे और सोनीपत के गौरव तीसरे स्थान पर रहे। वहीं लड़कियों में करनाल की जसनीत प्रथम, अंबाला की वरनिका शर्मा द्वितीय, पंचकुला के जवीन सेठ का तृतीय स्थान रहा। 16 से अधिक आयु वर्ग में पंचकुला के अभिराज प्रथम, करनाल के ओजसवीर का दूसरा स्थान रहा वहीं तीसरे पर सोनीपत के कुनाल रहे। वहीं लड़कियों में करनाल की अकांक्षा प्रथम, पंचकुला की अक्षिता द्वितीय व गुरुग्राम की रिया तृतीय स्थान पर रही। वहीं इनलाइन श्रेणी में 8-12 आयु वर्ग में गुरुग्राम के देव नारायन व नमन प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं पंचकूला के आर्यवीर का तीसरा स्थान रहा। इसी श्रेणी में गुरुग्राम की अक्षिता व त्वेशा प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहीं। अंबाला की समीहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 12-16 आयु वर्ग में करनाल के माहिन प्रथम व गुरुग्राम के राज रमन और वेदांत दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में गुरुग्राम की भावना व तनिष्का पहले व दूसरे स्थान पर रही। 16 से अधिक आयु वर्ग में गुरुग्राम के पंकज व अस्तित्व पहले व दूसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में करनाल की रचिता प्रथम, सोनीपत रैना द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed