फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   132 traffic lights in the city will provide relief from traffic jams

Gurugram News: जाम से राहत दिलाएंगी शहर की 132 ट्रैफिक लाइट

Fri, 22 Aug 2025 06:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 06:06 PM IST
विज्ञापन
132 traffic lights in the city will provide relief from traffic jams
वाहन चालकों को एक चौक पर ग्रीन लाइट मिलने पर आगे की तरफ लगातार ग्रीन मिलेंगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। यातायात पुलिस की तरफ से वाहन चालकों को जाम से राहत दिलाने के लिए शहर की 132 ट्रैफिक लाइट को एडवांस कर दिया गया है। अब वाहन चालकों को एक चौक पर ग्रीन लाइट मिलने पर आगे की तरफ लगातार ग्रीन लाइट मिलेंगी। इस प्रोजेक्ट को दो फेज में पूरा किया गया है। प्रोजेक्ट के तहत अब सिर्फ नौ ट्रैफिक लाइट ही शेष हैं, जिन्हें एडवांस किया जाना है। इसके बाद शहर की 141 ट्रैफिक लाइट एडवांस हो जाएंगी। पहले फेज में 109 और दूसरे फेज में 32 ट्रैफिक लाइट को एडवांस जा रहा है।

यातायात पुलिस की तरफ से एडवांस ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम (एटीसीएस) तैयार किया गया है। इसका कंट्रोल सिस्टम ट्रैफिक टावर में बनाया गया है। इसके तहत शहर में बढ़ती जाम की समस्या से वाहन चालकों को राहत दिलाना है। अब शहर की 132 ट्रैफिक लाइट को इस तरीके से एडवांस किया गया है कि अगर किसी वाहन चालक को एक लाइट पर ग्रीन लाइट मिलती हैं तो लगातार आगे की ग्रीन ही मिलें। इससे वाहन चालक जल्दी से सफर तय कर सकेंगे।
विज्ञापन


वाहन चालकों के सामने कई बार ऐसी स्थिति आती है कि उनकी रेड लाइट ग्रीन हो गई लेकिन अगली रेड लाइट ग्रीन नहीं हुई है। ऐसे में जाम की स्थिति बनते हुए वाहन चौक पर खड़े हो जाते हैं और दूसरी तरफ से निकलने वाले वाहनों को रास्ता नहीं मिल पाता है। इस स्थिति को संभालने के लिए यातायात पुलिस कर्मचारी को कड़ी मशक्कत करनी पड़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर किसी भी एडवांस ट्रैफिक लाइट में किसी भी तरीके की समस्या आती है तो उसको ट्रैफिक टावर में बने कंट्रोल सिस्टम से तुरंत नियंत्रित करके समय में बदलाव किया जा सकता है।


रात में एआई से तय होगा समय
पीक आवर्स में शाम और रात के समय में ट्रैफिक लाइट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की सहायता से काम करेंगी। जिस तरफ वाहनों का ज्यादा दबाव होगा, उस तरफ के वाहन चालकों को ज्यादा ग्रीन लाइट का समय दिया जाएगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से ट्रैफिक लाइट सिर्फ रात में काम करेंगी। दिन में यह लाइट एडवांस सिस्टम से कार्य करने लगेंगी।


वाहन चालकों को जाम से राहत दिलाने के लिए एडवांस ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम तैयार किया गया है। उम्मीद है कि इससे पीक आवर में लगने वाला जाम दूर हो जाएगा।
- डाॅ. राजेश मोहन, डीसीपी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed