फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   13 km long road worth Rs 6.39 crore will be amazing

Gurugram News: 6.39 करोड़ से 13 किमी लंबी सड़क होगी चकाचक

Wed, 06 Aug 2025 11:19 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Wed, 06 Aug 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
13 km long road worth Rs 6.39 crore will be amazing
गुरुदत्त भारद्वाज
विज्ञापन

पुन्हाना। लंबे समय से बदहाल पड़े पुन्हाना-बीवां मार्ग के सुधरने का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है। प्रदेश सरकार ने इस मार्ग के मरम्मत कार्य को मंजूरी देते हुए 6 करोड़ 39 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है। लोक निर्माण विभाग ने कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है और सितंबर माह से मार्ग पर मरम्मत कार्य शुरू होने की संभावना है। इस मार्ग की मरम्मत से न केवल पुन्हाना और बीवां के बीच सीधा संपर्क मजबूत होगा, बल्कि राजस्थान बार्डर तक आवागमन भी सुगम होगा।

बता दें की पुन्हाना बीवां मार्ग लंबे समय से टूटा हुआ है। मार्ग पर गहरे गड्ढे बने हुए है जिनके कारण हादसे हो रहे हैं। प्रतिदिन भारी वाहनों के गड्ढों में फंसने के कारण राहगीरों को जाम जैसी परेशानी से जूझना पड़ता है। मार्ग के निर्माण की मांग ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी।
विज्ञापन


दर्जनभर गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

करीब 13 किलोमीटर लंबे इस मार्ग की मरम्मत होने से लहरवाड़ी, सिहरी, जमालगढ़, डोंडल, मानौता, नीमखेड़ा और गोकलपुर समेत दर्जनभर गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। फिलहाल इस मार्ग की जर्जर हालत के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बरसात के दिनों में गड्ढों से भरे मार्ग पर वाहनों का चलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार यह मार्ग हादसों की वजह भी बन चुका है। राजस्थान के अलवर व भरतपुर जिलों की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए यह मुख्य मार्ग है, जो सीधा कनेक्शन प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर माह में शुरू होगा मार्ग पर काम

विभाग के अधिकारियों के मुताबिक तकरीबन 13 किलोमीटर के इस मार्ग का निर्माण कार्य सितंबर माह में शुरू हो जाएगा। निर्माण कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ कराया जाएगा ताकि लंबे समय तक लोगों को परेशानी न हो। सड़क पर लेयर डालने के साथ-साथ पानी निकासी का भी उचित प्रबंध किया जाएगा ताकि सड़क पर बरसात का पानी ठहर न सके।
00

टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सितंबर माह में इस पर काम शुरू होगा। तय समय सीमा में काम को पूरा कराने की कोशिश रहेगी।
- जितेन्द्र धनखड़ एसडीओ लोक निर्माण विभाग पुन्हाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed