Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   13 child scientists of the district will present research paper at the state level

प्रदेश स्तर पर शोध पत्र पेश करेंगे जिले के 13 बाल वैज्ञानिक

Wed, 27 Jan 2021 11:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
13 child scientists of the district will present research paper at the state level
गुरुग्राम। जिले के 13 बाल वैज्ञानिक प्रदेश स्तर पर अपने शोध पत्र को पेश करेंगे। राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए छह टीमों का चयन किया गया है। जिले के छात्र-छात्राओं ने ट्रैफिक, सामाजिक दूरी सहित जिले के सतत विकास पर शोध पेश किया था।
विज्ञापन

भारत सरकार के राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विद्यार्थियों में रचनात्मकता पैदा करने व सामाजिक समस्याओं एवं जिले के सतत विकास पर वैज्ञानिक विचारों को मंच दिया जा रहा है। इन बाल वैज्ञानिकों ने कोरोना के दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए डिवाइस, थर्मल सीसीटीवी, छात्राओं का पोषण, ट्रैफिक आदि पर विषयों पर अपने शोध पेश किए हैं। जिले की शैक्षिक संयोजक बबिता ने बताया कि शोध के लिए स्वच्छ, हरा भरा और स्वस्थ राष्ट्र थीम रखी गई है। इसके 5 उप विषय हैं। सतत जीवन के लिए विज्ञान के नए विचार पेश करने वाली 6 टीमों का चयन प्रदेश स्तर के लिए किया गया है।
विज्ञापन

स्मार्ट यातायात प्रणाली प्रबंधन
एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा सान्वी व नसीहा ने स्मार्ट यातायात प्रणाली प्रबंधन पर शोध किया है। उन्होंने बताया कि इस सिस्टम में ऑटोमेटिक मॉनिटरिंग सिस्टम होगा। आपातकालीन वाहन और अधिक ट्रैफिक होने पर यह ग्रीन लाइट ऑन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थर्मल सीसीटीवी कैमरा
एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र गतिक मेहता व हर्षित ने सीसीटीवी कैमरे से थर्मल स्क्रीनिंग होने पर शोध किया है। कोरोना काल में स्क्रीनिंग को सुलभ बनाने के लिए उन्होंने यह विचार पेश किया है।
घरेलू कचरे को कम करना
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हर्सरू के छात्र हिमांशु व अमन ने घरेलू कचरे को कम करने पर शोध पत्र पेश किया है। उन्होंने कचरा प्रबंधन में आ रही समस्या को समझते हुए समाधान की खोज की है।
विद्यार्थियों के लिए संतुलित आहार
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पटौदी की छात्रा वंशिका व दीप्ति ने छात्राओं में संतुलित आहार की कमी पर शोध किया है। उन्होंने अभिभावकों और छात्राओं पर कई वर्कशॉप भी आयोजित की हैं।
सामाजिक दूरी यंत्र
एमिटी स्कूल के छात्र अर्श गुप्ता ने सामाजिक दूरी को भूलने वाले लोगों के लिए ऐसा डिवाइस बनाया है, जिसे मास्क एवं कपड़ों पर लगाया जा सकता है। हाथ के मुंह के नजदीक आने के साथ ही एक मीटर की दूरी में किसी भी व्यक्ति के पास आने पर अलर्ट करेगा।

द सारथी एप
एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा अंशिका, पूर्वी, अदिति और इशिता ने सारथी एप पर शोध किया है। आपदा में फंसने पर यह एप मदद करेगा। यह एप फोटो व लोकेशन को तत्काल आपदा प्रबंधन विभाग के पास भेजता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed