{"_id":"6aee1d959fd02c967e0f887f","slug":"13-additional-roadways-buses-deployed-for-the-convenience-of-passengers-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106669-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: यात्रियों की सुविधा के लिए 13 अतिरिक्त रोडवेज बसें भेजीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: यात्रियों की सुविधा के लिए 13 अतिरिक्त रोडवेज बसें भेजीं
विज्ञापन
कई रूटों पर यात्रियों को बसों के लिए करना पड़ा इंतजार
बसों के इंतजार में बस अड्डा पर बैठे रहे यात्री, हुई परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिवाली त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए शुक्रवार को गुरुग्राम डिपो प्रबंधन ने 13 अतिरिक्त रोडवेज बसें संचालित की। हालांकि कई रूटों पर जाने वाले यात्रियों को दिन में बसों का इंतजार करना पड़ा। यात्रियों को बसें नहीं मिलने के कारण डिपो अधिकारियों के दावे हवा-हवाई होते दिखाई दिए।
बस अड्डा पर काफी यात्री बसों को इंतजार करते दिखाई दिए। गुरुग्राम डिपो प्रबंधन ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के लिए पांच बसें, अलीगढ़ के लिए पांच बसें, आगरा के लिए दो बसें और चंडीगढ़ के लिए एक अतिरिक्त बस चलाईं। हालांकि अन्य रूटों पर भी काफी संख्या में यात्री बसों का इंतजार करते दिखाई दिए। यात्री बार-बार बस अड्डा परिसर में बने पूछताछ केंद्र पर बसों के बारे में जानकारी लेने पहुंच रहे थे। जिसको रोडवेज कर्मचारियों द्वारा जवाब दिया जाता था कि जल्द ही बसें आ रही हैं।
वहीं, डिपो अधिकारियों का कहना है कि दिवाली त्योहार पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है, ताकि लोगों को अपने गंतव्य की ओर जाने में असुविधा न हो। गुरुग्राम के ग्रामीण रूटों के अलावा झज्जर, रोहतक, भिवानी, सिरसा, हिसार, जींद, फतेहाबाद, चंडीगढ़ सहित अन्य रूटों पर अतिरिक्त बसें भेजी जाएंगी। अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार को मुरादाबाद, आगरा, अलीगढ़ रूट पर यात्रियों ने बसों की मांग की तो वहां पर अतिरिक्त बसें भेजी गई हैं। बस डिपो अधिकारियों का कहना है कि अतिरिक्त रोडवेज बसें सिर्फ उन्ही रूटों पर चलाई जाएंगी, जिनका परमिट मिला हुआ है। अन्य किसी नए रूट पर रोडवेज बसें नहीं भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
वर्जन
जिन रूटाें पर यात्रियों की संख्या बढ़ी थी, उन पर 13 अतिरिक्त रोडवेज बसें भेजी गई हैं। रोडवेज बसें मिलने में यात्रियों को परेशानी हो रही है तो इस बारे में बस अड्डा पर तैनात रोडवेज कर्मचारियों से जानकारी ली जाएगी, ताकि यात्रियों के लिए बसें उपलब्ध कराई जा सके। - प्रमोद नांदल, ट्रैफिक मैनेजर (टीएम), गुरुग्राम बस डिपो।