फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   123 criminals arrested under Operation Attack

Gurugram News: ऑपरेशन आक्रमण के तहत 123 अपराधी किए गिरफ्तार

Mon, 02 Mar 2026 07:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
123 criminals arrested under Operation Attack
भारी मात्रा में शराब की बोतलें, मादक पदार्थ, एक पिस्टल और 4,560 रुपये बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ऑपरेशन आक्रमण के तहत जिले की पुलिस ने अपराधों व अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो मार्च को विभिन्न मामलों में संलिप्त 123 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में शराब की बोतलें, 1.176 ग्राम गांजा, 220 ग्राम ओजी गांजा, एक पिस्टल और 4,560 रुपये बरामद किए हैं। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल के आदेशानुसार यह कार्रवाई की गई।
पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा के निर्देशानुसार, सोमवार को अपराध शाखाओं, थाना व चौकी प्रभारियों सहित कुल 214 पुलिस टीमों ने चोरी करने वाले, अवैध रूप से शराब रखने व बेचने वालों, मादक पदार्थ रखने व बेचने वालों, जुआ खेलने वालों, वांछित अपराधियों, साइबर ठगी सहित विभिन्न आपराधिक वारदातों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की। विशेष अभियान में गुरुग्राम पुलिस के कुल 1755 पुलिसकर्मी व अधिकारी शामिल रहे। सोमवार को सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही समय पर विभिन्न स्थानों पर ऑपरेशन आक्रमण के तहत कार्रवाई की। इस दौरान 23 भगोड़े अपराधियों, बेल जंपरों सहित विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व सक्रिय 123 आरोपियों को गिरफ्तार किया। अपराधियों के खिलाफ विभिन्न थानों में 71 प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

ऑपरेशन आक्रमण के दौरान पुलिस टीमों ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों से 744 बोतलें देसी शराब, 110 बोतलें अंग्रेजी शराब व 30 बोतलें बीयर बरामद की। वहीं, 1.176 ग्राम गांजा, 220 ग्राम ओजी गांजा, एक पिस्टल व 4,560 रुपये नकदी भी बरामद की है। अभियान के दौरान ब्लैक फिल्म लगे 62 वाहनों के चालान, दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग सवारी के 188 चालान, गलत लेन में वाहन चलाने पर 718 चालान काटे गए। अभियान के दौरान पुलिस ने लूट करने के मामले में एक आरोपी, चोरी करने, मारपीट करने, दुर्घटना के मामले में चार आरोपी सहित अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्त 22 आरोपी गिरफ्तार गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
अपराधियों पर शिकंजा कसने व अपराधों पर लगाम लगाने के लिए समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है। भविष्य में भी ऑपरेशन आक्रमण के तहत इस प्रकार के अभियान जारी रहेंगे। - डॉ. अर्पित जैन, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय), गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article