फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   12-day police remand of thug mastermind deputy commandant extended

ठगी के मास्टर माइंड डिप्टी कमाडेंट की 12 दिन की पुलिस रिमांड बढ़ी

Sun, 23 Jan 2022 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
12-day police remand of thug mastermind deputy commandant extended
गुरुग्राम। नेशनल सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) में कंस्ट्रक्शन का काम दिलाने के नाम पर 126 करोड़ 66 हजार रुपये की ठगी की जांच कर रही एसआईटी ने रविवार को मास्टर माइंड डिप्टी कमांडेंट को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां पर अन्य मामलों की जांच के लिए उसकी 12 दिन की पुलिस रिमांड को बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

खेड़ा खुर्रमपुर गांव के रहने वाले बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट ने एनएसजी में तैनात रहने के दौरान एक फर्जी कंपनी बनाकर पांच लोगों से करोड़ों की ठगी की। इस मामले में पत्नी, बहन व बिचौलिया सहित तीन लोग जेल जा चुके हैं। इस मामले में मास्टर माइंड डिप्टी कमांडेंट प्रवीण यादव ही है। एसआईटी उसे दस दिन की पुलिस रिमांड पर रख चुकी है। एसआईटी में शामिल आर्थिक अपराध शाखा एक की, और एक दूसरे मामले में रिकवरी व जांच के लिए उसे 12 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आर्थिक अपराध शाखा-एक के प्रभारी इंस्पेक्टर मदन के अनुसार इस मामले की ठगी के पैसे की रिकवरी के साथ जिन खाता धारकों के पास पैसे गए, उनको बुला कर मास्टर माइंड से पूछताछ करनी है। पुलिस के अनुसार जांच चल रही है। मामला बैंक से जुड़ा होने के कारण पुलिस अपनी जांच में कोई कोताही नहीं बरत रही है। इस मामले में मास्टर माइंड का साला नवीन यादव फरार चल रहा है। पुलिस को उसकी भी तलाश है। एसआईटी प्रभारी एसीपी क्राइम प्रीतपाल का कहना है कि मास्टर माइंड की रिमांड 12 दिन बढ़ गई है। आर्थिक अपराध शाखा की टीम जांच में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed