{"_id":"5bec09d5bdec2269543150a6","slug":"11542195669-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्कल-2 में पकड़े बिजली चोरी के 42 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्कल-2 में पकड़े बिजली चोरी के 42 मामले
Updated Wed, 14 Nov 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगम ने 42 बिजली चोरों पर 56 लाख का जुर्माना लगाया
गुरुग्राम। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के सर्कल-2 में बिजली चोरों के हौसले बुलंद हैं। बीते अक्तूबर में सर्कल-2 से 42 बिजली चोरी के मामले सामने आए। इन बिजली चोरों की धरपकड़ कर निगम ने करीब 56 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही पुलिस में केस भी दर्ज करवाया है।
बिजली निगम के आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा बिजली चोरी के मामले मारुति सब डिवीजन से हैं। यहां अधिकारियों ने कुल 30 बिजली चोरी की घटनाएं पकड़ी हैं। डीएलएफ सिटी सब डिवीजन में दो, साउथ सिटी सब डिवीजन में तीन, सोहना सब डिवीजन में दो और बादशाहपुर सब डिवीजन में पांच बिजली चोरी के मामले पकड़े। लगाए गए जुर्माने को अधिकारियों को जल्द से जल्द वसूलने के आदेश हैं।
------
बिजली चोरों पर नकेल कसने के लिए विभाग समय-समय पर कार्रवाई कर रहा है। अक्तूबर में 42 बिजली चोरी के मामले पकड़े। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
-केसी अग्रवाल, अधीक्षक अभियंता, डीएचबीवीएन सर्कल-2