फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   115 mm rain broke 80 years record

115 एमएम बारिश ने 80 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

Thu, 20 May 2021 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
115 mm rain broke 80 years record
गुरुग्राम। मंगलवार की रात और बुधवार को पूरे दिन 115 मिलीमीटर हुई बारिश ने पिछले 80 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। दो दिन हुई लगातार बारिश के कारण शहर के अधिकांश हिस्सों में जल भराव हो गया। पुराने के साथ-साथ न्यू गुरुग्राम की सड़कें भी पानी से लबालब हो गईं। लोगों का कहना है कि इस बारिश ने यहां के अधिकारियों के प्लानिंग से बसाए गए शहर के दावों की पोल खोल दी है। इतना ही नहीं, बेहतर बिजली उपलब्ध कराने के दावे फेल हो गए। अधिकांश इलाकों में ट्रांसफार्मर तेज आवाज के साथ जवाब दे गए और चारो तरफ अंधेरा हो गया। जिसके कारण पानी का संकट भी बना रहा। इस व्यवस्था को सही करने में 24 घंटे से अधिक समय लग गया।
विज्ञापन

सब्जी और फूल की खेती को क्षति
पटौदी। क्षेत्र में झमाझम हुई बरसात से किसानों के चेहरे खिल गए। उन्हें खरीफ की फसल बोने में फायदा मिलेगा। वहीं लोगों को भीषण गर्मी से भी काफी राहत मिली है। गांव जसात निवासी किसान पूर्व सरपंच कर्ण सिंह चौहान का कहना है कि पहले से बो रखी कपास की फसलों में काफी फायदा मिलेगा। जनौला निवासी किसान मोर्चा जिला सचिव मनोज जनौला का कहना है कि सब्जियों और फूलों की खेती को क्षति हुई है। लेकिन आने वाली बाजरा, धान की बुवाई समय पर हो जाएगी।
विज्ञापन

फर्रखनगर। बारिश के कारण दो दिन से कस्बा से लेकर देहात क्षेत्रों में बिजली गुल की समस्या बनी रही। लोगों को पेयजल की समस्या से भी जूझना पड़ा। विभागीय अफसरों ने बारिश बंद होने के बाद फॉल्ट को सही करने के साथ आपूर्ति बहाल होने का दावा किया। बिजली न होने के कारण संक्रमित लोगों के साथ - साथ गर्मी आम लोगों के बीच में जबरदस्त परेशानी का कारण बनी हुई थी । सब डिवीजन फर्रखनगर के एसडीओ जोगिंदर ने बताया की बारिश के चलते लाइन में जो समस्या आई थी, उसे ठीक कर आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed