फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   पहले गाड़ी रोकवाकर कूड़ा जलवाया, फोटो खींचकर किया वायरल

पहले गाड़ी रोकवाकर कूड़ा जलवाया, फोटो खींचकर किया वायरल

Mon, 20 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
पहले गाड़ी रोकवाकर कूड़ा जलवाया, फोटो खींचकर किया वायरल

विज्ञापन
जबरन गाड़ी रुकवाकर जलाया कूड़ा, फिर फोटो खींच कर दी वायरल
-ईको ग्रीन कंपनी पर अरावली की पहाड़ियों पर कचरा जलाने का था आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कुछ दबंगों ने पहले कूड़ा उठवाने वाली गाड़ियों को रुकवाया। इसके बाद कूड़ा जलाकर फोटो खींचकर वायरल कर दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने ईको ग्रीन कंपनी पर खुले में कचरा जलाने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत जिला उपायुक्त, नगर निगम व प्रदूषण विभाग को दी। जबकि इकोग्रीन कंपनी का कहना है कि कुछ दबंगों द्वारा वाहन चालक को बुरी तरह मारा पीटा। साथ ही उसकी गाड़ी से कूड़ा उतारकर जलाया और उसकी तस्वीर खींच मीडिया को भ्रमित करने का प्रयास किया। इस मामले में डीएलएफ फेज-2 थाना में दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
शिकायत देने वाले लोगों का आरोप है कि ईको ग्रीन कंपनी के कर्मचारी कूड़ा बंधवाड़ी प्लांट में पहुंचाने की बजाय अरावली की पहाड़ियों में खुले में जला रहे हैं। जिसके कारण अरावली के आसपास के गांव वालों को धूएं और बदबू से परेशान होना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि कंपनी के इस कारनामे से अरावली के साथ आसपास के आधा दर्जन गांव बंधवाड़ी, बालियावास, ग्वाल पहाड़ी, घाटा, बैहरामपुर और उल्लावास तक इसका धूआं और बदबू जाती है। हालांकि कंपनी प्रबंधन ने इसे पूरी तरह नकार दिया है।
विज्ञापन


चालक ने बताया जबरदस्ती कूड़ा खाली कर जलाया
-चालक इजारुल ने बताया है कि सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास गाड़ी पहुंची, तभी कुछ लोगों ने गाड़ी को रोक लिया। उन्होंने अरावली की पहाड़ियों के पास गाड़ी खाली कराई और कूड़े में आग लगा दी। बाद में जलते कूड़े व इको ग्रीन की गाड़ी की तस्वीर लेने लगे। विरोध करने पर मुझे थप्पड़ मारे। इस पर पुलिस में शिकायत दी गई है। इस मामले में अनधिकृत तरीके से कूड़ा उठाने वाले एक व्यक्ति पर आरोप लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी से इस तरह की मारपीट करना, वह जबरदस्ती कूड़े को जलाकर उसके माध्यम से मीडिया को भ्रमित करना अत्यंत गलत है। पुलिस को इस संदर्भ में शिकायत की गई है।
-अंकित अग्रवाल, सीईओ, इकोग्रीन कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed