{"_id":"5b61e64e4f1c1b61508b6890","slug":"111533142606-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो हांकिंग जोन के साथ हुई सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो हांकिंग जोन के साथ हुई सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरूआत
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
नो हांकिंग जोन के साथ हुई सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरूआत
-पहले खुद बदलें तभी बदलेगा समाज : रवि कुमार सौंधी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहरवासियों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए बुधवार को जिला अदालत परिसर में सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत की गई। सप्ताह की शुरुआत जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि कुमार सौंधी ने की। इस दौरान प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य दंडाधिकारी नरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। इस अवसर पर तिरंगा चौक पर ट्रैफिक नियमों से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई गई।
जिला एवं सत्र न्यायधीश रवि कुमार सोंधी ने कहा कि ट्रैफिक नियमों को लेकर धारणा बन गई है कि ‘कौन देख रहा है’ और नियम तोड़ दिए जाते हैं। इस धारणा को बदलना है और हर व्यक्ति यह सोचे कि ‘मैं खुद देख रहा हूं’, इसलिए ट्रैफिक नियम की पालना की जाए। जब हम खुद बदलेंगे तभी समाज बदलेगा। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम को नो हांकिंग जोन बनाया गया है। हर वाहन चालक को प्रयास करना है कि वह हॉर्न न बजाए, इससे ध्वनि प्रदूषण कम होगा। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़, दिल्ली तथा गुरुग्राम में तुलना करने पर पाएंगे कि यहां सड़क पर कानून की पालना कम की जाती है।
2 लाख विद्यार्थियों को दिलाई जाएगी शपथ
नरेंद्र सिंह ने कहा कि 7 अगस्त तक चलने वाले इस सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान विद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को शपथ दिलाई जाएगी। प्रात:काल प्रार्थना के समय विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक से आग्रह किया गया है कि वह बसों से प्रैशर हॉर्न हटवा दें। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं अपनी गाड़ी से भी हॉर्न हटवा दिया है।
विज्ञापन
चौराहों पर लगेगी एलईडी
मुख्य दंडाधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुग्राम शहर के मुख्य चौराहों पर एक संस्था द्वारा चार एलईडी भी लगाई जाएगी जिस पर टै्रफिक नियमों का पालन करने के बारे में लगातार स्ट्रिप चलती रहेगी। इसी प्रकार, जिला के सभी पट्रोल पंपो पर बोर्ड लगवाए जाएंगे जिन पर दुपहिया वाहन चालकों के लिए संदेश लिखा होगा कि दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें।