{"_id":"5b6080e34f1c1b49778b54fb","slug":"111533051107-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-7 एक्सटेंशन में हो रही दूषित पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-7 एक्सटेंशन में हो रही दूषित पेयजल आपूर्ति
Updated Tue, 31 Jul 2018 09:01 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर-7 एक्सटेंशन में हो
रही दूषित पेयजल आपूर्ति
गुरुग्राम। शहर में दो विभागों पर पेयजल आपूर्ति का जिम्मा होने के बावजूद सेक्टर-7 एक्सटेंशन में दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। इस कारण बीते तीन दिनों से क्षेत्र में रहने वाले 5 हजार से अधिक परिवार गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। पानी इतना मटमैला है कि इसे किसी काम में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। वहीं दूषित पानी पीने के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं।
जलशोधन केंद्र से जीएमडीए द्वारा विभिन्न बूस्टिंग स्टेशनों में पानी की आपूर्ति की जाती है। इसके बाद नगर निगम की ओर से यह पानी लोगों के घरों तक पहुंचाया जाता है। स्थानीय निवासी अर्चना ने बताया कि उनके घर में पीला व बदबूदार पानी आ रहा है। इस कारण बाहर से पानी खरीद कर गुजारा करना पड़ रहा है। विजय वर्मा ने बताया कि इसकी शिकायत निगम अधिकारियों को कई बार कर चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। वहीं, नगर निगम कार्यकारी अभियंता विकास मलिक ने ऐसी किसी शिकायत को लेकर अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि अगर कोई शिकायत आती है तो उसपर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो