फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   111 Guides showcased their skills at the five-day testing camp.

Gurugram News: पांच दिवसीय परीक्षण शिविर में 111 गाइड्स ने दिखाया हुनर

Thu, 03 Sep 2026 06:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
111 Guides showcased their skills at the five-day testing camp.
- विभिन्न गतिविधियों में परखा गया गाइड्स का कौशल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। कादरपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय में 30 अगस्त से तीन सितंबर तक आयोजित पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर संपन्न हो गया। इसमें गुरुग्राम संभाग के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों की 111 गाइड्स ने हिस्सा लिया। पांच सदस्यीय परीक्षक दल ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उनके कौशल और प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।

शिविर में लिखित और व्यावहारिक परीक्षण आयोजित किए गए। प्राथमिक चिकित्सा, गांठ एवं बंधन, कैंप क्राफ्ट, दिशा-ज्ञान, संकेत एवं संचार, ध्वज शिष्टाचार, मार्चिंग, टेंट निर्माण और नेतृत्व क्षमता समेत विभिन्न गतिविधियों में गाइड्स को परखा गया। चौथे दिन शाम को ग्रैंड कैंप फायर का आयोजन हुआ। केंद्रीय विद्यालय कादरपुर के प्राचार्य संजय मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सेवा-भाव विकसित करते हैं। निर्धारित मानदंड पूरे करने वाली गाइड्स को आगे राष्ट्रपति गाइड पुरस्कार के लिए आवेदन का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed