{"_id":"6abf9b38dd989aaed10390f2","slug":"1028-vehicles-impounded-in-14-days-for-driving-without-number-plates-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-102973-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने पर 14 दिन में 1028 जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने पर 14 दिन में 1028 जब्त
विज्ञापन
- 846 दोपहिया और 182 चार पहिया वाहन किए गए इंपाउंड
- पालम विहार में 264 और उद्योग विहार में 241 वाहनों पर कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 14 दिन में 1028 वाहनों को इंपाउंड किया है। इनमें 846 दोपहिया और 182 चार पहिया वाहन शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा मजबूत करने के साथ वाहनों की पहचान सुनिश्चित करना और कानून-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों पर नियंत्रण रखना है।
पश्चिम जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहनों की जांच की गई। पालम विहार थाना पुलिस ने 264 और उद्योग विहार थाना पुलिस ने 241 वाहनों को जब्त किया। पुलिस का कहना है कि नंबर प्लेट वाहन की पहचान का महत्वपूर्ण माध्यम है। बिना नंबर प्लेट वाहन की पहचान करने में परेशानी होती है, जिससे यातायात प्रबंधन और जांच प्रभावित हो सकती है। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित नंबर प्लेट लगवाने की अपील की है। साथ ही नंबर प्लेट को स्पष्ट और निर्धारित स्थान पर लगाने तथा उसमें किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं करने को कहा है।