{"_id":"5b61e4da4f1c1b8f568b7988","slug":"101533142234-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक ने हटाया आत्महत्या का लाइव वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक ने हटाया आत्महत्या का लाइव वीडियो
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक लाइव पर आत्महत्या मामला-
फेसबुक ने हटाया आत्महत्या का लाइव वीडियो
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पटौदी में फेसबुक लाइव पर युवक के आत्महत्या करने के मामला सुर्खियों में आने के बाद फेसबुक ने इस पर कार्रवाई करते हुए आत्महत्या के वीडियो को हटाते करते हुए मृतक के फेसबुक अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है।
पटौदी के वार्ड-11 जटौली निवासी युवक अमित चौहान ने सोमवार देरशाम फेसबुक लाइव पर आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस दौरान उसने दो फेसबुक लाइव किए। तीन मिनट के पहले वीडियो के बाद दूसरा फेसबुक लाइव 1 घंटे चार मिनट का था। इस दौरान उसका फंदा बनाते देख उसके दोस्त इसे पब्लिसिटी स्टंट समझते हुए कमेंट और इमोजी भेज रहे थे। खुदकुशी के इस फेसबुक लाइव विडियो को 20 घंटे में 2600 लोगों ने देखा। बुधवार को मीडिया के जरिये मामला सुर्खियों में आने के बाद फेसबुक ने कार्रवाई करते हुए मृतक के आत्महत्या के लाइव वीडियो को हटा दिया है।
--कुमार हरिओम