Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   10 bus drivers await return to Gurugram depot

Gurugram News: 10 बस चालकों को गुरुग्राम डिपो में वापसी का इंतजार

Wed, 08 Oct 2025 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
10 bus drivers await return to Gurugram depot
10 सप्ताह के लिए अस्थायी स्थानांतरण पर नूंह भेजे गए थे
विज्ञापन


26 सितंबर को समय हो चुका है पूरा
मुख्यालय ने नहीं भेजे वापसी के आदेश

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। नूंह बस डिपो में अस्थायी स्थानांतरण पर भेजे गए 10 चालकों को गुरुग्राम डिपो में वापसी का इंतजार है। गुरुग्राम डिपो में चालकों की कमी होने के कारण कई रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन भी प्रभावित हो रहा है। 10 सप्ताह का समय पूरा होने के बाद भी परिवहन विभाग के मुख्यालय की ओर से चालकों के गुरुग्राम डिपो में वापसी के आदेश जारी नहीं किए गए हैं।
नूंह डिपो में चालकाें की कमी के चलते हरियाणा परिवहन विभाग ने गुरुग्राम डिपो से 10 चालकों को 10 सप्ताह के अस्थायी स्थानांतरण पर भेजा था। हरियाणा राज्य परिवहन के महानिदेशक ने 15 जुलाई को गुरुग्राम डिपो के महाप्रबंधक को पत्र जारी करते हुए 10 चालकों को अस्थायी स्थानांतरण पर नूंह भेजने के निर्देश दिए थे। इसके बाद 18 जुलाई को 10 चालकों को नूंह भेजा गया। इनमें सुरेश, शिव नारायण, नफे सिंह, श्याम लाल, वेद प्रकाश, रामबीर, अरविंद कुमार, जोगेंद्र, जोगेंद्र व मंजीत शामिल हैं। 26 सितंबर को 10 सप्ताह पूरे होने के बाद भी राज्य परिवहन के मुख्यालय ने चालकों की वापसी के आदेश जारी नहीं किए हैं।
विज्ञापन

राज्य परिवहन विभाग के मुख्यालय की ओर से आदेश जारी नहीं होने के कारण चालकों ने जिला न्यायालय भिवानी से अधिवक्ता के माध्यम से विभाग को लीगल नोटिस भिजवाया है। इस संदर्भ में गुरुग्राम डिपो के महाप्रबंधक भारत भूषण गोगिया ने हरियाणा राज्य परिवहन के महानिदेशक को पत्र लिखकर सभी 10 चालकों के गुरुग्राम डिपो में वापसी भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चालकों की कमी से बसों का संचालन प्रभावित
गुरुग्राम डिपो में चालकों की कमी होने के कारण कई रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। चालकों के नूंह में चले जाने के कारण 10 परिचालक स्पेयर में हैं। नूंह में अस्थायी स्थानांतरण पर भेजे गए 10 चालकों के वापस आने के बाद उनको रूटों पर भेजा जाएगा। ऐसे में कई रूटों पर रोडवेज बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

गुरुग्राम डिपो के महाप्रबंधक भारत भूषण गोगिया ने बताया कि अस्थायी स्थानांतरण पर भेजे गए 10 चालकों की वापसी के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा गया है। जल्द ही सभी चालकों को वापस गुरुग्राम डिपो में ड्यूटी पर तैनात कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed