{"_id":"0b5401ffd74361bf9c5613ea3cbc9302","slug":"gurgaon-was-most-most-chilled-among-ncr-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीआर में सबसे सर्द रहा गुड़गांव का रविवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीआर में सबसे सर्द रहा गुड़गांव का रविवार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 13 Dec 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीआर में साइबर सिटी रविवार को सबसे सर्द रही। न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से करीब सात डिग्री सेल्सियस कम था, जबकि एनसीआर के दूसरे शहरों में तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रहा।
विज्ञापन
दिल्ली के कई इलाके में यह दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। साइबर सिटी में इस सीजन में यह अब तक का सबसे न्यूनतम तापमान है।
शनिवार तक घने कोहरे की गिरफ्त में रही साइबर सिटी की फिजां रविवार को बदली रही। सुबह कोहरे का घनत्व कम रहा, लेकिन तेज चलने वाली हवाओं ने कड़ाके की ठंड का एहसास कराया।
विज्ञापन
मौसम में ठंडक अधिक घुलने से निकाले हुए गर्म कपड़े भी कम महसूस हुए। मौसम विभाग की मानें तो कश्मीर के अधिकांश ऊंचाई वाले स्थानों पर रात भर बर्फ और घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश की वजह से मौसम में बदलाव हो रहा है।
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ भी बदलने लगा है। इससे उत्तरी दिशा से चलने वाली तेज हवाएं अब उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रही है। जो अपने साथ कड़ाके की ठंड लेकर आई है।
मौसम में बदलाव के बाद दिन का अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से चार डिग्री कम था। जबकि न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
जो सामान्य से महज करीब सात डिग्री कम था। दिन भर करीब आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। दोपहर बाद निकली धूप से राहत मिली, लेकिन शाम तक तेज चलनी हवाओं से धूप का असर नहीं दिखा। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार ठंड करीब 20 दिन देरी से आई है।
साढ़े आठ बजे वातावरण में 57 फीसदी आर्र्दता दर्ज की गई। मौसम विभाग के प्रवक्ता का कहना है कि घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना को देखते हुए यहां भी बारिश की संभावना है। इस सप्ताह तापमान में इसी तरह गिरावट रहेगी।