फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurgaon's urban RC health center is not able to safe delivery

मकान मालिक बना डिलेवरी का दुश्मन

Sat, 04 Jan 2014 10:58 AM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 04 Jan 2014 10:58 AM IST
विज्ञापन
Gurgaon's urban RC health center is not able to safe delivery

लक्ष्मण विहार का अर्बन आरसी हेल्थ सेंटर सुरक्षित प्रसव के लिए तय मापदंडों पर खरा नहीं उतर पा रहा।

विज्ञापन


यहां तमाम ऐसी अव्यवस्थाएं हैं, जिसके कारण डिलीवरी के लिए आने वाली महिलाओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इस हेल्थ सेंटर की सबसे बड़ी खामी ये है कि इसे किराये की इमारत में चलाया जा रहा है। इमारत के ऊपरी हिस्से में मकान मालिक रहता है, जबकि निचले हिस्से में महिलाओं का प्रसव कराया जाता है।

मकान मालिक की दखलंदाजी के कारण स्टाफ तो असहज महसूस करता ही है, मरीजों को भी परेशानी होती है। सूत्रों की मानें तो यहां पर केवल दो ही बेड उपलब्ध हैं।

यह दोनों बेड भी तीन दिन पहले ही लगाए गए हैं। इससे पहले यहां पर केवल एक बेड था, जोकि पुराना होने की वजह से कमजोर हो गया था।

सिविल सर्जन डॉ. पुष्पा बिश्नोई ने जब इस सेंटर का दौरा किया, तो पाया कि तय लक्ष्य से कम डिलीवरी हो रही हैं।
जांच में पता चला कि एक बेड होने की वजह से एक समय में केवल एक ही डिलीवरी कराई जा सकती है।

मामले की गंभीरता को समझते हुए सिविल सर्जन ने तुरंत दो नए बेड की व्यवस्था कराई। दो बेड मिलने से डिलीवरी के लिए आने वाली महिलाओं की समस्या तो खत्म हो गई है, लेकिन स्टाफ की समस्या बरकरार है।
विज्ञापन


रात की ड्यूटी लगती है बोझ
यहां के स्टाफ को रात्रि ड्यूटी बेहद ही बोझिल लगती है। स्टाफ के आराम करने के लिए यहां एक भी बेड नहीं है। इस हेल्थ सेंटर में चौकीदार भी नहीं है, इसलिए रात के समय यहां तैनात महिला स्टाफ खुद को असुरक्षित भी महसूस करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्याओं को किया जाएगा दूर
सिविल सर्जन डॉ. पुष्पा बिश्नोई का कहना है कि लक्ष्मण विहार के हेल्थ सेंटर में नए बेड की व्यवस्था करा दी गई है। अन्य समस्याओं का भी जल्द समाधान कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed