फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurgaon's 104 places takes CCTV camera

‘तीसरी आंख’ से शहर की निगरानी, लगेंगे 319 कैमरे

Tue, 24 Dec 2013 11:32 AM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 24 Dec 2013 11:32 AM IST
विज्ञापन
Gurgaon's 104 places takes CCTV camera
शहर के हर एक कोने की निगरानी ऑनलाइन तरीके से की जाएगी। इसके लिए शहर में 104 स्थानों पर क्लोज सर्किट कैमरे लगाए जाएंगे। इस पर करीब 32 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


यह खर्च नगर निगम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण तथा हरियाणा औद्योगिक आधारभूत संरचना निगम करेंगे। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पूरे शहर में सीसीटीवी लगाने के लिए एक प्रोजेक्ट तैयार किया है।
विज्ञापन


इसमें 104 स्थानों पर 319 कैमरे लगाए जाएंगे। तीन दिन पहले पुलिस की ओर से सीसीटीवी के बारे में उच्च न्यायालय में एक हलफनामा जमा कराया गया है, जिसमें कहा गया कि इस प्रोजेक्ट को तय समय में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह अत्याधुनिक कैमरे होंगे, जिससे 80 किलोमीटर प्रतिघंटे से दौड़ रही गाड़ी का नंबर भी आसानी से रिकॉर्ड किया जा सकेगा। यह सीसीटीवी जूम भी किए जा सकेंगे।

पुलिस ने इस प्रोजेक्ट पर करीब 32 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया है, जिसमें करीब 50 स्थानों पर नगर निगम कैमरे लगाएगा। 35 स्थानों पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण सीसीटीवी लगाने का खर्च वहन करेगा।

करीब 15 स्थानों पर एचएसआईआईडीसी सीसीटीवी लगाएगा। 4 स्थानों पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से कैमरे लगवाए जाएंगे। यह सभी कैमरे कंट्रोल रूम से जोड़े जाएंगे, जिसकी निगरानी पुलिस मुख्यालय में होगी। सीसीटीवी के जरिये पुलिस किसी भी हिस्से से गुजर रहे वाहन की पूरी जानकारी कंप्यूटर से ही हासिल कर सकेगी।

हरेक वाहन की मिलेगी जानकारी
इस प्रोजेक्ट में शहर में प्रवेश करने वाले सभी टोल गेट, प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी अनिवार्य तौर पर लगाए जाएंगे, जिससे शहर में घुसने वाले हर एक वाहन की जानकारी पुलिस को मिलेगी। शहर से बाहर निकले वाहनों की जानकारी भी इन कैमरों की मदद से मिलेगी।

पायलट प्रोजेक्ट सदर बाजार से
निगम के मुख्य अभियंता बीएस सिंगरोहा ने कहा कि प्रोजेक्ट पुलिस ने बनाया है। निगम अपने हिस्से का काम पूरा कराएगा। इस बारे में जल्द ही अंतिम निर्णय किया जाएगा। सदर बाजार से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेंगे।


इन प्रमुख जगहों पर लगेंगे कैमरे
एमडीआई चौक, अतुल कटारिया चौक, शीतला माता रोड, सेक्टर 5 चौक, रेजागंला चौक, बजघेड़ा रेलवे फाटक, देवीलाल पार्क, सरहोल मोड़, मारुति गेट, सेक्टर 22-23 चौक, ज्वाला मिल, डूंडाहेड़ा बॉर्डर, हनुमान चौक, मोर चौक, अग्रसेन चौक, भूतेश्वर मंदिर, महाबीर चौक, इफ्को मेट्रो स्टेशन, ग्लेरिया मार्केट, साउथ सिटी, एबीडब्ल्यू टावर, एमजी रोड, दिल्ली बॉर्डर, फरीदाबाद बॉर्डर, इफ्को चौक, पटौदी चौक, सेक्टर 4-7 चौक, राजीव चौक, सिग्नेचर टावर और शंकर चौक सहित अन्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed