फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurgaon RPF police station made women station for one day

गुड़गांव आरपीएफ थाने को एक दिन के लिए बनाया महिला थाना

Mon, 09 Mar 2020 03:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा कृष्ण कुमार, गुरुग्राम 
कृष्ण कुमार, गुरुग्राम  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 09 Mar 2020 03:34 AM IST
विज्ञापन
Gurgaon RPF police station made women station for one day
सांकेतिक चित्र - फोटो : सोशल मीडिया
पूरी दुनिया में मनाए जा रहे महिला दिवस पर गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। गुड़गांव रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे सुरक्षा बल थाने को महिला दिवस पर एक दिन के लिए महिला थाना घोषित किया गया। 
विज्ञापन


रविवार को थाना प्रभारी से लेकर हर कार्य को महिला पुलिस कर्मी ही करती नजर आ रही थीं। महिला पुलिस कर्मियों ने रेलवे स्टेशन पर अपने रेलवे सुरक्षा के साथ महिलाओं को भी उनकी सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। वहीं पुरुष पुलिस कर्मियों की रविवार को थाने में कोई प्रवेश नहीं थी।
विज्ञापन


दरअसल, पूरे देश में सिर्फ पांच ही रेलवे सुरक्षा बल के महिला थाने मौजूद हैं। रविवार को गुड़गांव रेलवे स्टेशन का एक दिन के लिए छठा महिला थाना बना। महिला थाने में महिला पुलिस कर्मियों ने पूरे दिन पूरी प्रक्रिया को किया। उन्होंने सुबह से लेकर शाम तक थाने में की जाने वाली पूरी प्रक्रिया को महिला पुलिस कर्मियों ने ही किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि थाना प्रभारी भी महिला ही है। महिला पुलिस कर्मियों ने रेलवे स्टेशन पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया। अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने स्टेशन पर आने वाली सभी महिलाओं को उनकी सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। 


इसके साथ ही जो भी ट्रेन स्टेशन पहुंचती उस ट्रेन की महिला आरक्षित बोगी में जाकर भी महिलाओं को ट्रेन में सुरक्षित सफर करने के गुर बताए। थाना प्रभारी एसएचओ संगम यादव ने बताया कि महिला दिवस पर जहां लोग अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन कर मना रहे हैं, लेकिन आरपीएफ थाने में महिला दिवस को अलग ढंग से मनाने निर्णय लिया गया। एक दिन के लिए घोषित किए गए महिला थाने में महिला पुलिस कर्मियों ने बखूबी अपने कार्य को किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed