फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurgaon railway station will be built on the pattern of Nizamuddin

निजामुद्दीन की तर्ज पर बनेगा गुड़गांव रेलवे स्टेशन

Mon, 11 Apr 2016 05:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 11 Apr 2016 05:38 AM IST
विज्ञापन
Gurgaon railway station will be built on the pattern of Nizamuddin
गुड़गांव

साइबर सिटी के रुतबे के हिसाब से पिछड़े गुड़गांव रेलवे स्टेशन के दिन बदलने की उम्मीद है। इसके लिए  रेलवे स्टेशन को दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन की तरह यार्ड स्टेशन बनवाया जाएगा। गुड़गांव में 50 एकड़ क्षेत्र में रेलवे यार्ड बनाया जाएगा। यह बात रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कही। मुख्यमंत्री कांकरौला-भांगरौला में आयोजित विकास रैली में हिस्सा लेने आए थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली के नजदीक होते हुए भी गुड़गांव रेलवे स्टेशन में बड़ी ट्रेनें नही रुकती हैं। यहां के लोगों को दिल्ली जाकर ट्रेन लेनी पड़ती है। गुड़गांव में हजरत निजामुद्दीन की तरह टर्मिनल बनाने को लेकर रेल मंत्रालय से बात की गई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए रेल मंत्री की मौखिक सहमति मिल चुकी है। अब अगले चरण की बैठक होगी, जिसमें बाकी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। गुड़गांव से स्थानीय सांसद और विधायकों के लिए मुद्दा रहे गुड़गांव विकास प्राधिकरण (जीडीए) की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन इस पर सरकार कोर्ट के अड़चनों को दूर करने के लिए विधानसभा में कानून लाएगी। इसके जरिये जीडीए का गठन किया जा सके। हालांकि सीएम ने 900 मीटर आयुध डिपो में विकास के मुद्दे और खेड़कीदौला टोल टैक्स हटाने की मांग पर कुछ भी नहीं कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed