गुरुग्राम : प्रॉफिट नेटवर्क के नाम पर एक और महाठगी का खुलासा, तीन गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल साइट पर हिट देने के नाम पर मुनाफा कंपनी का दावा करने वाले तीन आरोपियों को साइबर सिटी की पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।
इस मामले में एसीपी क्राइम संजीव बल्हारा के नेतृत्व में एसआईटी जांच करेगी। रेवाड़ी के रहने वाले विजय सिंह ने पुलिस को बताया कि वह प्रॉफिट नेटवर्क नाम की कंपनी से जुड़ा हुआ है।
जो सात फरवरी से ताला लगा कर फरार है। साइबर सेल ने मामले की जांच की तो बड़ा खुलासा हुआ। डीसीपी क्राइम सुमित के अनुसार कंपनी छह माह पहले जयपुर में रजिस्टर्ड हुई थी। अब तक 4866 लोगों को जोड़ चुकी है।
रोजाना 500 रुपये का फायदा होने का ऑफर
49 हजार रुपया लगाने पर रोजाना 500 रुपये का फायदा होने का ऑफर दिया था। नोएडा में हुए खुलासे के बाद वह कंपनी ज्यादा दिन तक चला नहीं सके और कार्यालय बंद कर फरार हो गए।
साइबर सेल ने छानबीन के बारद सूरत गुजरात के रहने वाले मास्टर माइंड राजकुमार, जयपुर के रहने वाले दौलत शेखावत, भिवानी के भरत कुमार को गिरफ्तार किया है।'
पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से सात अलग-अलग बैंक के चेक बुक स्टांप, व अन्य सामान बरामद किया। पुलिस ने इनके खातों में लगभग 90 लाख रुपए भी फ्रीज कर दिए हैं।
इस तरह के लोगों के बहकावे में आकर कोई कदम न उठाएं
: छह माह पहले राजस्थान में हुआ था रजिस्ट्रेशन।
: नोएडा में कंपनी बंद होने के बाद कंपनी बंद कर हुए फरार।
: अब तक 4866 लोग जुड़ चुके थे। 50 हजार लोगों को जोड़ने का था लक्ष्य।
: फर्जी एडवरटाइज कंपनी बना कर खुलवाया था खाता।
: 49 हजार लगाने वाले को साल भर में मिलता एक लाख 11 हजार।
इस तरह के लोगों के बहकावे में आकर कोई कदम न उठाएं। अन्यथा ठगी के शिकार हो सकते हैं। गिरफ्तार लोगों से पुलिस रिमांड के दौरान और खुलासा हो सकते हैं।
सुमित कुमार डीसीपी वेस्ट गुरुग्राम।