पुलिस के लिए पहेली बन गई है इस बांग्लादेशी की कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के नाहरपुर रूपा से मंगलवार को गिरफ्तार एक बांग्लादेशी युवक पुलिस के लिए पहेली बन गया है। पुलिस ने जिस युवक को गिरफ्तार किया है, उसे दो बार पहले भी गिरफ्तार कर वापस बांग्लादेश भेजा जा चुका है।
इसमें चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि उसे तीसरी बार भी पूर्व फौजी के घर से गिरफ्तार किया गया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस के आला अधिकारी सकते में आ गए हैं।
खुफिया जानकारी के आधार पर मंगलवार को नाहरपुर रूपा से एक बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किया गया था। उसकी पहचान सुभान मोहम्मद के रूप में हुई। उसने यहां पर अजीत फौजी नाम के व्यक्ति के घर में किराये पर कमरा ले रखा था।
खेला ऐसा दांव कि कोई पहचान नहीं पाया
हिंदी बोलने में पूरी तरह माहिर होने के चलते आसपास के लोगों को भी जानकारी नहीं थी कि यह युवक बांग्लादेशी है।
गुड़गांव पुलिस की बांग्लादेश स्टाफ स्पेशल टीम की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी ने कबूला है कि वह 15 दिन पहले ही यहां आया था। उसने कबाड़ का काम शुरू कर रखा था। आरोपी के पास से मिले मोबाइल फोन में अधिकतर कॉल बांग्लादेश की हुई है।
स्टाफ के इंचार्ज एसआई धर्मबीर सिंह के मुताबिक युवक के पास से फर्जी कागजात पर सिमकार्ड भी बरामद हुआ है। उसे उसके मकान मालिक ने सत्यापित किया है। संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त होने की आशंका को लेकर पुलिस ने उससे कड़ी पूछताछ की है।
फौजी पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं?
पुलिस अधिकारी अभी जांच का विषय होने की बात कहकर कुछ भी खुलासा नहीं कर रहे हैं। बुधवार को युवक को कोर्ट में पेश करने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच भोंडसी जेल भेज दिया गया।
चौंकाने वाली बात यह है कि जिस मकान में बांग्लादेशी मिला है यहीं से वह पिछले सात साल में तीसरी बार गिरफ्तार हो चुका है।
इस संबंध में मकान मालिक की भूमिका भी संदिग्ध दिख रही है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में अभी तक मकान मालिक पर कोई कार्रवाई नहीं की है।