फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurgaon People Ask Compensation After Jat Agitation

जाट आंदोलन में मुआवजे की मांग

Mon, 22 Feb 2016 06:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 22 Feb 2016 06:15 PM IST
विज्ञापन
Gurgaon People Ask Compensation After Jat Agitation

सोमवार को ऑल इंडिया मेवाती पंचायत की बैठक यासीन मेव डिग्री कॉलेज में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता इनेलो विधायक जाकिर हुसैन की ने की।

विज्ञापन


बैठक में विधायक जाकिर हुसैन ने प्रस्ताव पास करके आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसक व लूटपाट की घटनाओं पर रौष व दुख प्रकट किया तथा मृतकों के प्रति संवेदना जाहिर की तथा उनके परिवार वालों को मृतकों व लूटपाट का भरपूर मुआवजा देने की मांग की है।

प्रदेशवासियों से अमन व भाईचारा बहाल करने की अपील की और लोगों को सावधान करते हुए कहा कि अफवाहों व किसी के बहकावें में ना आएं।

आरक्षण आंदोलन में अमन व शांति बहाल रखने के लिए मेवात की 36 बिरादरीयों का उन्होंने धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मेवातवासियों ने भाईचारा व अमन कायम करके उन सांप्रदायिक ताकतों व नेताओं के मुंह पर करारा तमाचा जड़ा है जो सुनियोजित षडयंत्र के तहत मेवात के भोले भाले, ईमानदार,अमन पंसद लोगों को बदनाम करते हैं तथा भाईचारे को खराब करके माहौल बिगाड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन


बैठक में मेवात की 36 बिरादरी के सैंकडों गणमान्य व्यक्तियों भाग लिया और सभी ने आरक्षण आंदोलन की हिंसक घटनाओं की निंदा की।

बैठक में ताहिर हुसैन एडवोकेट, चौ0 मौ0 तलहा एडवोकेट, हाजी फते मौ0,देवी सिँह प्रधान, हाजी अब्दुल्ला, अमर सिंह सरपंच, हाजी रमजान सरपंच,मौ0 खां सरपंच,राम सिंह गंडूरी,हरीश शर्मा उर्फ बॉबी,सोहराब सरपंच,राकेश देशवाल, युनुस मेवली, फकरुद्दीन सरपंच शादीपुर,जौम खां उर्फ मुंडल सरपंच,अल्ली प्रधान,इब्राहीम पहलवान, शेरु रेवासन,नसीम सरपंच,जाहुल ठेकेदार,जाहिद ठेकेदार,युनुस मेवली,अल्ली मालब,वहीद सरपंच मेवली,हुसैन,साहुन सरपंच बाई, मौ0 शाद,डाक्टर हनीफ,आसू पहलवान,जगन खेड़ली दौसा,जाकिर भडंगाका,अदम सरपंच, रहमान सरपंच,अदम सरपंच,सलामु कुरैशी, शहनाज घासेड़ा, प्रकाश सरपंच किरा,लियाकत सूडाका,निसार पहलवान आदि गणमान्य मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed