{"_id":"971d37a3f69d8f572dd4aec820e476df","slug":"gurgaon-outsourced-employees-will-give-eligibility-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग्यता दिखाएं वरना बाहर जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग्यता दिखाएं वरना बाहर जाएं
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 12 Mar 2014 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम में आउटसोर्स से नियुक्त कर्मचारियों की योग्यता परखी जाएगी। एजेंसियों के काम से नाखुश निगमायुक्त डॉ. प्रवीण कुमार ने अब टेस्ट लेने का मन बना लिया है।
विज्ञापन
सफाई वर्ग के कर्मचारियों को छोड़ अन्य सभी को इस परीक्षा के दौर से गुजरना होगा। नगर निगम में अधिकांश महत्वपूर्ण कार्य आउटसोर्स कर्मचारियों के भरोसे है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अब ये सब नहीं चलेगा!
विभिन्न एजेंसियों के करीब 1600 कर्मचारी निगम के कामकाज को संभाल रहे हैं। आए दिन काम में लापरवाही और लेटलतीफी की शिकायत से आजिज निगमायुक्त ने कर्मचारियों के ज्ञान को परखने के लिए उनकी परीक्षा आयोजित कराने का फैसला किया है।
विज्ञापन
निगमायुक्त ने कहा कि अगर कोई योग्यता की कसौटी पर खरा नहीं उतरा तो उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा और एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
निगमायुक्त ने कहा कि परीक्षा अगले सप्ताह आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में कर्मचारी की योग्यता से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे।